*गोंडा कर्नलगंज एसडीएम पर लगा बार को गुमराह करने का आरोप**ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/प्रमुख संवाददाता खुशबू कनौजिया गोण्डा*






ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/प्रमुख संवाददाता खुशबू कनौजिया गोण्डा

गोण्डा करनैलगंज स्टेशन रोड स्थित रास्ते के विवाद का मामला लगातार उलझता जा रहा है, मामले में अधिवक्ताओं ने एसडीएम पर बार को गुमराह करने का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। मामले में बार एसोसिएशन द्वारा एसडीएम को पत्र भेजकर गम्भीर आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी गई है। बार एसोसिएशन द्वारा एसडीएम को भेजे गये पत्र में कहा गया है कि अधिवक्ता पर हमले के बाद अतिक्रमण हटाने के लिये आप द्वारा तीन दिवस का समय चाहा गया था,जिसे बार व बेंच के बीच सामंजस्य बरकरार रखने हेतु अधिवक्ताओं ने मान लिया था,लेकिन वह समय सीमा भी अब खत्म हो चुकी है। गुरुवार को अधिवक्ताओं द्वारा पत्र भेजकर एसडीएम पर बार को गुमराह करने का आरोप लगाते हुए शुक्रवार को तहसील में तालाबंदी की चेतावनी दी गयी है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*