*चौकी प्रभारी गुरुनानक ने एक व्यक्ति के बस में छूटे दवा व सामान को वापस लौटाकर पेश की मानवता की मिशाल, दवा व समान पाकर व्यक्ति के चेहरे पर लौटी मुस्कान, कहा धन्यवाद गोंडा पुलिस**ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/नगर संवाददाता शिव कुमार कनौजिया गोण्डा*
ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया संवाददाता शिव कुमार कनौजिया गोण्डा
दिनांक 21.06.2022 को अजमल हुसैन पुत्र गुल मोहम्मद निवासी रसूलपुर थाना वजीरगंज जनपद गोंडा जो लखनऊ से दवा कराकर गोंडा आए थे और अपने घर वजीरगंज जाने के लिए बस संख्या UP42CT4785 में बैठे थे कुछ सामान लेने के लिए बस से नीचे उतरे थे कि बस बिना बताए चली गई। जिसमें उपरोक्त व्यक्ति का 30 दिन की दवा व आवश्यक सामान बस में चली गई उक्त सूचना पर उ0नि0 भानुप्रताप सिंह ने हमराह की मदद से त्वरित कार्यवाही करते हुए उक्त बस को चुंगी नाका में रुकवा कर पीड़ित व्यक्ति का दवाई व आवश्यक समान को सकुशल सुपुर्द किया। व्यक्ति ने अपनी दवा व आवश्यक सामान वापस मिलने पर गोंडा पुलिस को धन्यवाद दिया। जिसकी आम जनमानस द्वारा भूरि-भूरि प्रशंसा की जा रही है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें