*डीएम की अध्यक्षता में संचारी रोग नियंत्रण की अन्तर्विभागीय समन्वय समिति की बैठक सम्पन* *आशा, आंगनबाड़ी की संयुक्त टीम चलायेगी अभियान-डीएम**ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/नगर संवाददाता शिव कुमार कनौजिया गोण्डा*




ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/नगर संवाददाता शिव कुमार कनौजिया गोण्डा

गोण्डा जिलाधिकारी डॉ० उज्ज्वल कुमार की अध्यक्षता में संचारी रोग नियंत्रण के संबंध में अन्तर्विभागीय समन्वय समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष में सम्पन्न हुई। बैठक में  संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान के दृष्टिगत विभिन्न विभागों के साथ बैठक कर उन्हें उनकी जिम्मेदारियां सौंपी। बैठक की शुरुआत में ही जिलाधिकारी ने संचारी रोगों के नियंत्रण को लेकर स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रभावी कार्ययोजना  बनाने तथा कार्यवाही करने के लिए कड़ी फटकार लगाई तथा स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को चेतावनी दी कि कार्यशैली सुधार लें वरना उनके द्वारा कड़ा एक्शन लिया जाएगा। संचारी रोग नियंत्रक की समीक्षा में पिछले चरण के अभियान की प्रगति का ब्यौरा प्रस्तुत किया गया, जिसमें मिली कमियों को दूर करने हेतु जिलाधिकारी ने सभी सम्बंधित विभाध्यक्षों को निर्देशित किया।
               उन्होंने कहा कि अभियान से संबंधित माइक्रो प्लान बनाकर    अविलंब स्वास्थ्य विभाग को प्रेषित कर दें, ताकि अभियान की रूपरेखा तय की जा सके। स्वास्थ्य विभाग तथा अधिशासी अधिकारियों को निर्देश दिए कि नगर निकायों में सभासदों के साथ संयुक्त बैठक कर संचारी रोग नियंत्रण में सहयोग प्राप्त करें। 
             उन्होंने जिला पंचायती राज अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि गांवों में संचारी रोग से जुड़े विभिन्न बिन्दुओं को माइक्रोप्लान में शामिल करें और ग्राम प्रधानों को उनके बारे में सूचित करें। आईसीडीएस विभाग जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को घर-घर भेजकर कुपोषित बच्चों को चिन्हित करें। आंगनबाड़ी कार्यकत्री कुपोषित बच्चों और संचारी रोग से जुड़े विभिन्न बिदुओं को एक विशेष प्रारूप पर नोट करें।
               जिलाधिकारी ने जिला विद्यालय निरीक्षक व बीएसए को निर्देशित करते हुए कहा कि बच्चों में बुखार की प्रभावी ट्रैकिंग को सुनिश्चित कर आवश्यक होने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराने की व्यवस्था करें। वहीं मुख्य चिकित्साधिकारी को सभी विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर लारविसाइडल समेत आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी सम्बंधित विभाग संचारी रोग अभियान को बेहद गंभीरता के साथ लें और इससे जुड़ी कार्ययोजना को प्रभावी तरीके से क्रियान्वित करें, ताकि संचारी रोगों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके। उन्होंने निर्देश दिए कि खराब नलों को रिबोर कराया जाय तथा दूषित जल वाले नलों पर लाल निशान लगाकर लोगोें को उस नल का पानी न पीने के लिए जागरूक किया जाय। 
              जिलाधिकारी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में सफाईकर्मियों के गांव न जाने व साफ-सफाई न करने की शिकायत मिल रही हैं। उन्होंने सख्त निर्देश दिए कि यह सुनिश्चित कराया जाय कि गांवों मेें नालियों आदि की साफ कराई जाए तथा लापरवाही व मनमानी करने वाले सफाई कर्मियों को निलंबित करने की कार्यवाही की जाय।  
                बैठक में मुख्य विकास अधिकारी गौरव कुमार, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ० आर.एस. केसरी, एसीएमओ डॉ० ए0पी0 सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार, बीएसए अखिलेश प्रताप सिंह,  सीवीओ रवींद्र सिंह राठौर, जिला कार्यक्रम अधिकारी मनोज कुमार, डीएसओ सुरेन्द्र यादव, ईओ नगरपालिका संजय मिश्रा, यूनिसेफ के डीएमसी शेषनाथ सिंह, डॉ० शिवम सिन्धे प्रोग्राम आफिसर पाथ, शुएब जैदी डीसी पाथ, आशीष श्रीवास्तव जिला कन्सल्टेंट सीएमओ आफिस सहित विभाग से संबंधित अन्य लोग उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*