*पंजीकृत निर्माण श्रमिक भी बनवाएं आयुष्मान कार्ड**ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/नगर संवाददाता शिव कुमार कनौजिया गोंडा*




ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/नगर संवाददाता शिव कुमार कनौजिया गोंडा

श्रम प्रवर्तन अधिकारी गोंडा योगेश दीक्षित ने बताया कि आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के अंतर्गत पंजीकृत 22567 श्रमिकों का प्रथम चरण में  आयुष्मान कार्ड बनना है। अतः सभी पंजीकृत निर्माण श्रमिकों से अपील की जाती है कि वे निकट के सामुदायिक/प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर आयुष्मान मित्र से या अपने ग्राम के पंचायत सहायक से  संपर्क करें तथा प्रथम चरण की सूची में नाम होंने की दशा में तुरंत आयुष्मान कार्ड बनवा लें।आयुष्मान कार्ड बनाने हेतु उनको अपना श्रमिक कार्ड,आधार कार्ड व राशन कार्ड साथ ले जाना होगा।
इस संबंध में अधिक जानकारी कार्यालय उपश्रमायुक्त देवीपाटन मंडल से भी ली जा सकती है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*