*सरयू नहर में ज्यादा पानी आने से कटा अहिरनपुरवा संपर्क मार्ग**अहिरनपुरवा गांव के पास सरयू नहर में पानी आने से कटा कच्चा रास्ता जागरण**ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/संवाददाता शिव कुमार कनौजिया गोण्डा*



ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/संवाददाता शिव कुमार कनौजिया गोण्डा

 इटियाथोक (गोंडा) सरयू नहर में ज्यादा पानी आने के कारण संपर्क मार्ग कट गया है। इससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इटियाथोक ब्लाक की ग्राम पंचायत शिवपुरिया स्थित सरयू नहर परियोजना में पानी छोड़ा गया था।
देररात पानी अधिक होने के कारण अहिरनपुरवा को जाने वाला संपर्क मार्ग कट गया। सुबह ग्रामीणों को जानकारी हुई। किसी तरह विद्युत पोल
डालकर दोपहर में पैदल आवागमन शुरू किया गया। चंद्र प्रकाश यादव, राजकुमारे, चिंताराम ने कहा कि कच्चा रास्ता कट गया है, इससे चारपहिया से आवागमन ठप हो गया।
लोगों को दो किलोमीटर की अतिरिक्त दूरी तय करके आवागमन करना पड़ रहा है। खंड विकास अधिकारी रुपनारायण भारती ने कहा कि संबंधित सचिव से जानकारी करके समस्या का समाधान कराने का प्रयास किया जाएगा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*