*छात्रों ने सीनियर को पार्टी देकर दी विदाई तरबगंज गोण्डा**ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/प्रमुख संवाददाता खुशबू कनौजिया गोण्डा*




ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/प्रमुख संवाददाता खुशबू कनौजिया गोण्डा

प्रियदर्शिनी कम्प्यूटर इंस्टीट्यूट दुर्जनपुर घाट के छात्रों द्वारा गुरूवार को फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया गया,जिसमें जूनियर बच्चों ने अपने सीनियर सहपाठियों के लिए विदाई का कार्यक्रम आयोजित किया। विदाई कार्यक्रम का संचालन   प्रमोद कुमार श्रीवास्तव  द्वारा किया गया। जिनके प्रेरक शब्दों से छात्रों में
उत्साह व  खुशनुमा वातावरण बना रहा। संस्थान की अध्यापिका सपना पांडेय ने छात्रों को हुनरमंद बनाने एवं उन्हें एक अच्छे विद्यार्थी के गुणों की जानकारी दी।  संस्थान के प्रबंधक संतोष कुमार गुप्ता द्वारा बच्चों के उज्जवल भविष्य को लेकर उपयोगी टिप्स दिए। 
उन्होंने कहा कि डिजिटल भारत में कम्प्यूटर किस तरह हम सभी के जीवन का एक आवश्यक अंग बन गया है। कम्प्यूटर हर किसी छात्र/ छात्राओं को सीखना  महत्वपूर्ण हो गया है। इस मौके पर 
 सीनियर छात्रों  को गिफ्ट देकर विदा किया गया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*