*पुलिस अधीक्षक नेरेलवे स्टेशन गोण्डा का किया निरीक्षण, सम्बन्धित अधिकारियों/कर्मचारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश**ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/नगर संवाददाता शिव कुमार कनौजिया गोण्डा*




ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/नगर संवाददाता शिव कुमार कनौजिया गोण्डा

पुलिस अधीक्षक गोण्डा संतोष कुमार मिश्रा ने अग्निपथ योजना के दृष्टीगत कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाए रखने हेतु रेलवे स्टेशन गोण्डा का किया निरीक्षण, सम्बन्धित  अधिकारियों/कर्मचारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देशः
गोण्डा। 17.06.2022 को पुलिस अधीक्षक गोण्डा संतोष कुमार मिश्रा ने अग्निपथ योजना के दृष्टिगत जनपद में कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाए रखने हेतु रेलवे स्टेशन गोण्डा का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया तथा यात्रियों, बच्चो, छात्रों व युवाओं से संवाद कर सुरक्षा का भरोसा दिलाया। सेना भर्ती की तैयारी करने वाले युवाओं से अपील भी किया कि  कृपया जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें,अपने भविष्य को ध्यान में रखते हुए उपद्रव/अशांति न फैलाएं। तत्पश्चात् गोंडा जंक्शन के सीसीटीवी कक्ष का निरीक्षण कर संबंधित को सतर्क दृष्टि रखते हुए निगरानी करने के निर्देश दिए तथा कंट्रोल रूम /दंगा नियंत्रण कक्ष का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। सुरक्षा व्यवस्था में लगे आरपीएफ व जीआरपी के अधिकारियों/ कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*