*कर्नलगंज तहसील में अधिवक्ताओं ने नारेबाजी करके बन्द कराया कार्यालय**ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/प्रमुख संवाददाता खुशबू कनौजिया गोण्डा*





ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/प्रमुख संवाददाता खुशबू कनौजिया गोंडा

कर्नलगंज, गोण्डा। स्थानीय तहसील के अन्तर्गत कस्बा कर्नलगंज में रास्ते की भूमि से अतिक्रमण हटवाने पहुंचे अधिकारियों व पुलिस टीम की मौजूदगी में अधिवक्ता के ऊपर हुये जानलेवा हमले एवं उपजिलाधिकारी द्वारा अपने आदेशों का अनुपालन न कराने का मामला काफी तूल पकड़ता जा रहा है। वहीं अपनी मांगों को लेकर तहसील कर्नलगंज में शुक्रवार को अधिवक्ताओं ने परिसर में घूम-घूम कर जमकर नारेबाजी किया। साथ ही एक एक करके सभी कार्यालय में पहुंचकर ताला बंद करवा दिया। जिससे सम्पूर्ण रूप से सरकारी कार्य प्रभावित हो गया। उसके पश्चात संघ भवन में अधिवक्ताओं की बैठक आयोजित हुई, जिसकी अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष सुशील कुमार सिंह ने व संचालन महामंत्री बाबादीन मिश्रा ने किया। बैठक को संबोधित करते हुये पूर्व अध्यक्ष बीके सिंह, गोपाल जी तिवारी, प्रतापबली सिंह, रामसुरेश तिवारी, राजकिशोर सिंह, ओमप्रकाश यादव, धर्मेन्द्र कुमार मिश्र व स्वामीनाथ कनौजिया सहित अन्य अधिवक्ताओं ने अपने विचार रखे। अंत मे शनिवार को प्रदर्शन करते हुये उच्चाधिकारियों को ज्ञापन देने व सोमवार को चक्का जाम करने का प्रस्ताव पारित किया गया। इस मौके पर अधिवक्ता सुरेंद्र कुमार द्विवेदी, पवन कुमार शुक्ला, ओपी यादव, आत्माराम शुक्ल, प्रभाशंकर मिश्रा, सूर्यकांत तिवारी सहित काफी संख्या में अधिवक्ता गण मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*