*निर्माणाधीन पीएचसी हड़ियागाणा व ड्राइविंग ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट का डीएम ने किया औचक निरीक्षण* *ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/प्रमुख संवाददाता खुशबू कनौजिया गोण्डा*






ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/प्रमुख संवाददाता खुशबू कनौजिया गोण्डा

गोण्डा आज मंगलवार को विकासखंड हलधरमऊ के अंतर्गत ग्रामपंचायत हड़ियागाणा में निर्माणाधीन पीएचसी का जिलाधिकारी डॉ० उज्ज्वल कुमार ने किया औचक निरीक्षण। निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ० आर. एस केसरी एवं कार्यदायी संस्था को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि निर्माण में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए तथा समय से तैयार किया जाए जिससे इसके आसपास के गांव के लोगों को चिकित्सा सुविधा में किसी प्रकार की समस्या ना होने पाये। इसके साथ ही शहर में चल रहे निर्माणाधीन ड्राइविंग ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट का भी जिलाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण। निरीक्षण के दौरान एआरटीओ बबीता वर्मा तथा कार्यदाई संस्था को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि निर्माण के समय गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए इसके साथ ही ड्राइविंग ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट को समय से तैयार कराया जाय ताकि ड्राइवर की ट्रेनिंग करने वाले आमजन को किसी भी प्रकार की समस्या ना होने पाए एवं ड्राइविंग ट्रेनिंग करने वाले लोगों को पूरी सुविधा मिल सके।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*