*ब्लाकों में स्वावलम्बन कैम्प का हुआ आयोजन**ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/नगर संवाददाता शिव कुमार कनौजिया गोण्डा*






ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/संवाददाता शिव कुमार कनौजिया गोण्डा

गोण्डा जिला प्रोवेशन अधिकारी संतोष कुमार सोनी ने बताया है कि मंगलवार को मिशन शक्ति 4.0 अभियान के तहत जनपद के सभी ब्लाकों में महिला कल्याण विभाग द्वारा महिला बाल विकास एवं पुष्टहार विभाग के सहयोग से स्वावलम्बन कैम्प का आयोजन किया गया। जिला प्रोबेशन अधिकारी संतोष कुमार सोनी ने बताया कि वजीरगंज में विधि सह परिवीक्षा अधिकारी जे.पी. यादव, बेलसर में संरक्षण अधिकारी चन्द्रमोहन वर्मा, झंझरी में महिला कल्याण अधिकारी ज्योत्सना सिंह द्वारा स्वावलम्बन कैम्प आयोजित किया गया, जहां कैम्प के माध्यम से लाभार्थियों का चयन किया गया तथा आवेदनों के प्रक्रिया की जानकारी दी गयी। वहीं बभनजोत में परामर्शदाता जितेन्द्र मिश्रा, रूपईडीह में आंकड़ा विश्लेषक शिवगोविन्द वर्मा, कटरा बाजार में जिला समन्वयक राजकुमार आर्य, इटियाथोक में सामाजिक कार्यकर्ता नीलम सरोज, करनैलगंज में सामाजिक कार्यकर्ता पंकज कुमार राव, तरबगंज में ध्रुवचन्द्र व मुजेहना में सिद्धनाथ पाठक ने कैम्प में महिलाओं के हक पर चर्चा किया व महिलाओं के लिए संचालित योजनाएं गिनायी।
           जिला प्रोबेशन अधिकारी ने बताया कि कैम्प के माध्यम से मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, उ0प्र0 मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना सहित अन्य योजनाओं का व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। कैम्पों में लाभार्थियों का चिन्हाकन कर किया जाता है तथा आवेदन पत्र प्राप्त किये गये। ब्लाकों में मिशन शक्ति का पम्पलेट भी वितरित किया गया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*