*जिला महिला अस्पताल में मारवाड़ी मंच के द्वारा लगाई गई पेयजल मशीन**ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/नगर संवाददाता शिव कुमार कनौजिया गोंडा*
ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/नगर संवाददाता शिव कुमार कनौजिया गोंडा
गोंडा जिला महिला अस्पताल में शहर के मारवाड़ी मंच के द्वारा पेयजल मशीन स्थापित किया गया है जिसका उद्घाटन जिलाधिकारी डॉक्टर उज्ज्वल कुमार ने किया। उन्होंने कहा कि गर्मी के इस मौसम में पेयजल के लिए मारवाड़ी मंच की यह पहल सराहनीय है इससे अस्पताल में आने वाले मरीजों एवं अन्य आम जनता को पीने के लिए शुद्ध स्वच्छ शीतल जल मिलेगा।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर आर.एस. केसरी, नगर मजिस्ट्रेट अर्पित गुप्ता, सीएमएस महिला अस्पताल सहित अस्पताल के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें