*ग्राम पंचायत पैरौरी में बोरिंग स्थापित न कराने की हुई शिकायत**ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/संवाददाता शिव कुमार कनौजिया गोण्डा*
ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/संवाददाता शिव कुमार कनौजिया गोण्डा
कर्नलगंज, गोण्डा। स्थानीय क्षेत्र के विकास खंड कर्नलगंज अन्तर्गत ग्राम पंचायत पैरौरी के मजरा शिवाला निवासी ग्रामीण दिलीप कुमार ने उपजिलाधिकारी को शिकायती प्रार्थना पत्र दिया है।
दिये गए पत्र में कहा गया है कि उसके साथ गायत्री देवी व ग्राम करुआ निवासी ओमकार ने बोरिंग का लाभ लेने के लिये ऑनलाइन आवेदन करके उसकी हार्ड कापी बोरिंग टेक्नीशियन के पास जमा किया था। काफी दिन बीत जाने के बाद भी उसकी बोरिंग नही स्थापित नही कराई गई है। मामले में आरोप है कि उसकी बोरिंग की बिक्री कर दी गई है। उक्त संबंध में बोरिंग टेक्नीशियन नरेंद्र ने बताया कि वह अपने अपने कागजात लाकर जमा करें, जिससे शीघ्र ही उन्हें बोरिंग का लाभ दिलाया जा सके ।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें