*मीडिया हाउस कार्यालय पर विद्युत विभाग के द्वारा लगाया गया एक दिवसीय एकमुश्त समाधान योजना कैम्प/ नवनियुक्त विद्युत अवर अभियंता जरवल को स्मृति चिन्ह देकर किया गया सम्मानित/**ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया गोण्डा*
ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया गोण्डा
देवीपाटन मंडल के बहराइच जरवल विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत धनसरी में स्थापित मीडिया हाउस कार्यालय पर नवनियुक्त विद्युत अवर अभियंता आशीष कुमार के नेतृत्व में लगाया गया एकमुश्त समाधान योजना का कैंम्प/ मीडिया हाउस कार्यालय संचालक पंडित अशोक मिश्र "अन्ना भैय्या" वरिष्ठ पत्रकार ने आशीष कुमार अवर अभियंता को सुभाष चंद्र बोस का चित्र स्मृति चिन्ह के रूप में भेट करके किया स्वागत अभिनंदन/
इलेक्ट्रॉनिक मीडिया को अवगत कराते हुए विद्युत अवर अभियंता आशीष कुमार ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में लगभग 40 कनेक्शनों को चेक किया गया है तथा 15 कनेक्शन डिस्कनेक्ट किया गया व 10 लोगों से विद्युत बिल भी जमा कराया गया है/ मोबीन अहमद लाइनमैंने ने कहा की बड़े बकाऐदार विद्युत उपभोक्ता समाधान योजना के अंतर्गत छ किस्तों में बिजली बिल जमाकर सकते हैं/ राजकुमार डीजी सेकंड ने कहा कि समय से बिल न जमा करने वाले विद्युत उपभोक्ताओं से मेरी अपील है कि वह तत्काल पावर हाउस जरवल कस्बा पर संपर्क करके विद्युत बिल जमा कर दें, अन्यथा विभाग की ओर से दंडात्मक कार्रवाई भी हो सकती है/
इस मौके पर- जितेश सिंह एसएसओ, अजय यादव एसएसओ, लाइनमैन- मुक्तदीर अहमद, शिवम भाई, तय्यब अहमद, मुन्ना भाई, रिजवान अहमद, अतुल यादव, रमेश यादव, हशमत अली, इमरान मीटर रीडर विक्रम जीत सहित सैकड़ों लोग रहे मौजूद/
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें