*सेल्फी पाइंट बने आई लव गोण्डा का किसी ने चुराया दिल**ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/प्रमुख संवाददाता खुशबू कनौजिया गोण्डा*




ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/प्रमुख संवाददाता खुशबू कनौजिया गोण्डा


स्वच्छ गोण्डा सुन्दर गोण्डा

I♥GONDA

गोण्डा सदर विधायक प्रतीक भूषण के कर कमलों से, नगर पालिका अध्यक्ष उज्मा राशिद की अध्यक्षता में व साल 2020 में रहे गोण्डा के जिलाधिकारी नितिन बंसल के उपस्थिति में दिनांक 2 अक्टूबर 2020 को गोण्डा में अम्बेडकर चौराहा स्थित लोगों के मनोरंजन हेतु आई लव गोण्डा के नाम से बने सेल्फी पॉइंट का लोकार्पण करवाया गया था जिससे कि वह लोगों का मनोरंजन का केंद्र बन सके। मनमोहक रंग बिरंगी लाइटिंग सिस्टम एवं खूबसूरत नजारों के साथ दिखने की वजह से यह सेल्फी पॉइंट गोण्डा के लोगों के लिए बेहद खास और आकर्षण का केंद्र बन गया और सेल्फी क्लिक करवाने के लिए शाम के समय लोगों की भीड़ यहां एकत्र होने लगती है। स्कूल-कॉलेज के सभी लड़के-लड़कियां व उस चौराहे से आवागमन कर रहे सभी लोग एक बार आई लव गोण्डा के सेल्फी पॉइंट पर जाकर सेल्फी क्लिक करते हैं। अभी कुछ दिन पहले खबर थी कि दिल्ली में बने आई लव दिल्ली सेल्फी पॉइंट का दिल कुछ लोगों ने चोरी कर लिया था। ऐसे ही कुछ यहां भी देखने को मिला कि आई लव गोण्डा सेल्फी पॉइंट का दिल किसी ने चुरा लिया है, और दिल गायब होने की वजह से आई लव गोण्डा के सेल्फी पॉइंट के खूबसूरती में कमी सी हो गयी है ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*