*डीएम की अध्यक्षता में जिला दिव्यांग पुनर्वास केन्द्र से सम्बन्धित जिला प्रबन्ध समिति की बैठक हुई सम्पन्न* *ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/नगर संवाददाता शिव कुमार कनौजिया गोण्डा*





ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/नगर संवाददाता शिव कुमार कनौजिया गोण्डा

 जिलाधिकारी डॉक्टर उज्ज्वल कुमार की अध्यक्षता में जिला दिव्यांग पुनर्वास केन्द्र से सम्बन्धित जिला प्रबन्ध समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष में संपन्न हुई। बैठक में डी.डी.आर.सी के प्रस्ताव, यू.डी.आई.डी विशिष्ट दिव्यांगता प्रमाण पत्र, मानसिक दिव्यांग जिनके अभिभावक नियुक्ति के संबंध में, दिव्यांगों के हितार्थ अन्य कार्य को लोकल लेबिल कमेटी के माध्यम से, जिला स्तरीय दिव्यांगता समिति एवं अन्य बिंदुओं पर गहन समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान सभी बिंदुओं पर विशेष कार्य करने के निर्देश दिए गए तथा अन्य बिंदुओं पर विभाग द्वारा समय-समय पर बैठक करके कार्य करने हेतु संबंधित बिंदुओं पर कार्य किया जाय।
      इसके साथ ही उन्होंने कहा कि विकलांग पेंशन तथा विकलांग व्यक्तियों को दिए जाने वाले उपकरण के संबंध में विशेष तौर पर बल दिया जाय। जिससे जनपद के विकलांग व्यक्तियों को किसी समस्याओं का सामना ना करना पड़े।
             इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी गौरव कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ० आर. एस. केसरी, अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज, जिला विकास अधिकारी दिनकर विद्यार्थी, जिला दिव्यांगजन अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अखिलेश प्रताप सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी रोहित भारती, एलडीएम, जिला उद्योग अधिकारी, प्रभारी जिला प्रोबेशन अधिकारी, आर.एम परिवहन विभाग, पीओ डूडा, प्रभारी निरीक्षक यातायात सहित विभाग से अन्य संबंधित अधिकारी व कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*