*पुलिस अधीक्षक गोण्डा संतोष कुमार मिश्रा ने शुक्रवार सप्ताहिक परेड के दौरान जवानों के साथ दौड़ व पुशप्स लगाकर मानसिक व शारीरिक रूप से फिट रहने का दिया संदेश** *ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/प्रमुख संवाददाता खुशबू कनौजिया गोंडा*






ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/प्रमुख संवाददाता खुशबू कनौजिया गोंडा

आज दिनांक 03.06.2022 को पुलिस अधीक्षक गोंडा श्री संतोष कुमार मिश्रा ने पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में परेड की सलामी ली तथा परेड का निरीक्षण किया। शुक्रवार सप्ताहिक परेड के दौरान समस्त जवानों के साथ दौड़ व पुशप्स लगाकर मानसिक व शारीरिक रूप से फिट रहने के लिए संदेश दिये। शारीरिक गतिविधियों जैसे दौड़, खेलकूद, व्यायाम को नियमित तौर पर करते रहने का निर्देश दिया। परेड के दौरान दोपहिया/चारपहिया पीआरवी वाहनों को चेक किया। चुनाव प्रक्रिया को सकुशल संपन्न कराने के लिए उत्साहवर्धन हेतु अधिकारियों/कर्मचारियों को नगद पुरस्कार से सम्मानित किया। परेड के उपरांत पुलिस अधीक्षक ने आरटीसी परिसर, बैरक, भोजनालय, पुलिस जलपान गृह, आरक्षी आवास, क्वार्टर गार्ड, शस्त्रागार, GD कार्यालय, परिवहन शाखा आदि का निरीक्षण किया तथा जो भी कमी पाई गई उसके संबंध में संबंधित को तत्काल कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया साथ ही पुलिस लाइन परिसर में साफ सफाई रखने हेतु प्रतिसार निरीक्षक को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। आदेश कक्ष में गार्द कमांडरों के रजिस्टरों की चेकिंग कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। 
इस दौरान क्षेत्राधिकारी लाइन श्री मुन्ना उपाध्याय, प्रतिसार निरीक्षक श्री यसवंत प्रताप सिंह, परिवहन शाखा प्रभारी तथा पुलिस लाइन/समस्त थानों के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहें।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*