*मुन्नालाल चौधरी कान्वेंट स्कूल का हुआ उद्घाटन**ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/प्रमुख संवाददाता खुशबू कनौजिया गोण्डा*
ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया /प्रमुख संवाददाता खुशबू कनौजिया गोण्डा
खोड़ारे, गोण्डा । क्षेत्र के गौरा विधानसभा क्षेत्र के ग्रामसभा सबना में मुन्नालाल चौधरी कांवेंट स्कूल का बृहस्पतिवार को उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि 301 गौरा विधानसभा के विधायक प्रभात कुमार वर्मा के द्वारा फीता काटकर स्कूल का उद्घाटन किया गया और विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण हेतु प्रेरित किया गया। जिससे विद्यालय का पर्यावरण अच्छा रहे। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि शिक्षा मानव के सर्वांगीण विकास के लिए जरूरी है। इस तरह के पिछड़े इलाके में कॉन्वेंट स्कूल खोलना बड़ी बात है। यहां के छात्रों को इसका लाभ मिलेगा। विधायक प्रभात कुमार वर्मा ने कहा कि सबको शिक्षा मिलनी चाहिए यह हर व्यक्ति का अधिकार है। इस तरह के पिछड़े इलाके में स्कूल खुलने से ज्यादा से ज्यादा लोगों का इसका लाभ मिलेगा। शिक्षा के बिना जीवन अंधकार होता है। उन्होंने कहा कि आज के दौर में जरूरी है कि हमारे बच्चे अच्छी शिक्षा ग्रहण करें और बेटियों को भी शिक्षा के भरपूर अवसर मिले। इस मौके पर प्रबंधक रामचंद्र वर्मा, संचालक राम कृष्ण चौधरी, मुकुटधारी वर्मा प्रबन्धक A.P.C. इण्टर कॉलेज, विवेक तिवारी, अजय तिवारी, मुन्ना लाल वर्मा, इंद्र बहादुर वर्मा, रोहित भारती, विष्णु सिंह प्रधान, अनिल राजभर सहित विद्यालय परिवार व काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें