*गोण्डा महिला कल्याण एवं बाल विकास मंत्री ने इटियाथोक अंशिका को किया सम्मानित**ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/प्रमुख संवाददाता खुशबू कनौजिया गोण्डा*




ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/प्रमुख संवाददाता खुशबू कनौजिया गोण्डा

गोण्डा महिला कल्याण एंव बाल विकास मंत्री प्रतिभा शुक्ला ने जिले के इटियाथोक ब्लाक क्षेत्र के नन्ही होनहार को लखनऊ बुलाकर सम्मानित किया है। दरअसल, ब्लाक क्षेत्र के अहिरौलिया ग्राम पंचायत के मजरा भीखमपुरवा की नन्ही अंशिका मिश्रा अपने प्रतिभा से जिला स्तर से लेकर देश विदेश मे अनेकों पुरस्कार अपने नाम अर्जित किये है। भीखमपुरवा के प्राथमिक विद्यालय से कक्षा पांच परीक्षा उर्त्तीण करने वाली इस छात्रा व गूगल गर्ल अशिंका मिश्रा को महिला कल्याण एंव बाल विकास मंत्री प्रतिभा शुक्ला ने लखनऊ बुलाकर सम्मानित किया है। शिक्षक व पिता मनोज मिश्रा ने बताया कि मंगलवार मंत्री जी ने दूरभाष से लखनऊ बुलाया तथा राज्य सचिवालय मे बेटी के साथ मंत्री से मुलाकात की। श्रीमती शुक्ला ने अंशिका से अनेक प्रश्नों के सवाल-जवाब किये, जिसका सही सही उत्तर पाकर मंत्री महोदया खुश होकर डायरी पेन व 2500 रुपये नगद पुरस्कार भेंट किया और कहा कि जल्द से जल्द भीखमपुरवा विद्यालय में आकर अन्य प्रतिभावान बच्चों को वह सम्मानित करेंगी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*