*पुलिस उपमहानिरीक्षक देवीपाटन व पुलिस अधीक्षक गोण्डा ने 8वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों के साथ किया योग-**आयोजित योग शिविर में जवानों ने मानसिक एवं शारीरिक रूप से फिट रहने हेतु विभिन्न प्रकार के योगासनों का किया अभ्यास –**ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/प्रमुख संवाददाता खुशबू कनौजिया गोण्डा*





ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/प्रमुख संवाददाता खुशबू कनौजिया गोण्डा

आज दिनाकं 21.06.2022 को 8वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पुलिस उपमहानिरीक्षक देवीपाटन उपेन्द्र कुमार अग्रवाल व पुलिस अधीक्षक गोण्डा  संतोष कुमार मिश्रा ने 8वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रिजर्व पुलिस लाइन गोंडा के परेड ग्राउंड में आयोजित योग शिविर में पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों के साथ योगासन किया गया ।  पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में आयोजित योग शिविर में उपस्थित जवानों ने मानसिक एवं शारीरिक रूप से फिट रहने हेतु विभिन्न प्रकार के योगासनों जैसे- पद्मासन, वज्रासन, मत्स्यासन, वक्रासन, अर्ध-मत्स्येन्द्रासन, सुर्य नमस्कार, गोमुखासन, पश्चिमोत्तनासन, उष्ट्रासन, गोमुखासन, अर्धहलासन, हलासन, सर्वांगासन, पवनमुक्तासन, नौकासन, शवासन, मकरासन, धनुरासन, भुजंगासन, शलभासन, विपरीत नौकासन आदि  योगों का अभ्यास कराया गया । इसी प्रकार जनपद के समस्त थानो पर भी 8वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग शिविर का  आयोजन किया गया जिसमें थानो के समस्त अधिकारी/कर्मचारीगण ने प्रतिभाग कर विभिन्न प्रकार के योगासनों का अभ्यास किया। 
*इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक गोण्डा, समस्त क्षेत्राधिकारी, प्रतिसार निरीक्षक, समस्त शाखा प्रभारी व अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।*

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*