*प्रमुख सचिव उद्यान, मण्डलायुक्त, डीएम व सीडीओ ने 8वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर किया योगाभ्यास**ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/नगर संवाददाता शिव कुमार कनौजिया गोंडा*





ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/नगर संवाददाता शिव कुमार कनौजिया गोण्डा

 8वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 30वीं वाहिनी पीएसी  परेड ग्राउंड गोंडा में भव्य योगा कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसका शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रमुख सचिव, उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग उ.प्र. राजेश कुमार सिंह एवं मंडलायुक्त एम.पी अग्रवाल, जिलाधिकारी डॉ० उज्ज्वल कुमार, मुख्य विकास अधिकारी गौरव कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया। 
         इस अवसर पर मा0 प्रधानमंत्री जी का लाइव प्रसारण दिखाया गया। मा0 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने विश्व योग दिवस के अवसर पर समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज योग साधना योग केन्द्रों तक समिति न रहकर आमजनमानस तक फैल चुकी है और सभी को इसका लाभ मिल रहा है। मा0 प्रधानमंत्री जी ने कहा कि योग दिवस पर लोगों का उत्साह इसके जीवटता का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि योग साधना किसी व्यक्ति विशेष के लिए नही बल्कि यह सम्पूर्ण मानवता के लिए प्रकृति का उपहार है। मा0 प्रधानमंत्री जी ने अपने उद्बोधन में ऑठवें विश्व योग दिवस की थीम ‘‘योगा फॉर हयूमिनिटि’’ की सरल एवं सरस व्याख्या तथा इसके प्रायोगिक पहलू पर देशवासियों का ध्यान केन्द्रित करते हुए योग को अपनी दैनिक दिनचर्या में अनिवार्य रूप से शामिल करने हेतु प्रेरित किया। 
       इसी प्रकार जनपद मुख्यालय पर पीएसी लाइन, एलबीएस महाविद्यालय, टामसन इंटर कॉलेज, गांधी पार्क, जीजीआईसी इंटर कॉलेज, फातिमा सीनियर सेकेंडरी स्कूल सहित समस्त तहसीलों ब्लॉक तथा ग्राम पंचायतों में अंतरराष्ट्रीय योगा दिवस का कार्यक्रम आयोजित किया गया।
        इस अवसर पर योग दिवस कार्यक्रम में समस्त जनपद स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारीगण, शिक्षक/शिक्षिकाएं व स्काउट गाइड, एन0सी0सी के छात्र/छात्रांए आदि भारी संख्या में उपस्थित रहकर योगाभ्यास किया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*