*अग्निपथ योजना के विरोध में भाकियू के पदाधिकारियों ने सौंपा 7 सूत्रीय ज्ञापन मांगपत्र**ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/जिला क्राइम संवाददाता अमर प्रताप वर्मा बलरामपुर*



ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/जिला क्राइम संवाददाता अमर प्रताप वर्मा बलरामपुर

 बलरामपुर : संयुक्त किसान मोर्चा के आवाहन पर अग्निपथ योजना के विरोध में  आज दिनांक 24 जून 2022 को सादुल्लाह नगर थाना परिसर में भारतीय किसान यूनियन (पारस दादा गुट) जिलाध्यक्ष बलरामपुर कृष्ण मुरारी उर्फ कृष्णा एवं पदाधिकारियों के द्वारा महामहिम राष्ट्रपति महोदय संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी महोदय उतरौला को 7 सूत्रीय मांगपत्र सौंपा गया। जिलाध्यक्ष ने बताया कि मौजूदा सरकार के द्वारा अग्निपथ योजना के तहत सेना की भर्ती में कई बड़े और दूरगामी बदलाव एकसाथ किए गए हैं , सेना में जवानों की पक्की नौकरी में सीधी भर्ती बंद कर दी गई है। थल सेना और वायुसेना में जो पक्की भर्ती की प्रक्रिया शुरू हो चुकी थी उसे भी रद्द कर दिया गया है। सेना में भर्ती सिर्फ 4 साल के काॅन्ट्रैक्ट के नौकरी के जरिए होगी। अस्थाई कर्मचारियों को न तो कोई रैंक दिया जायेगा और नाही 4 साल के बाद कोई ग्रेच्युटी या पेंशन दिया जायेगा,  सेना में भर्ती आकांक्षी युवाओं और देश के किसान परिवार के लिए यह बहुत बड़ा धोखा है जिसको लेकर पूरे देश में विरोध प्रदर्शन जारी है जिसको लेकर संयुक्त किसान मोर्चा ने यह मांग किया है कि अग्निपथ योजना को तत्काल और पूरी तरह से रद्द किया जाए और इस योजना के तहत भर्ती का नोटिफिकेशन वापस लिया जिसको लेकर भारतीय किसान यूनियन बलरामपुर जिलाध्यक्ष कृष्ण मुरारी उर्फ कृष्णा एवं यूनियन के पदाधिकारियों ने आज महामहिम राष्ट्रपति महोदय सम्बोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी महोदय उतरौला एवं क्षेत्राधिकारी उतरौला उदयराज सिंह को शांति पूर्वक 7 सूत्रीय मांगपत्र सौंपा। इस मौके पर  भारतीय किसान यूनियन जिला सचिव जोखूराम शर्मा , कोषाध्यक्ष जगदीश प्रसाद , संगठन मंत्री जगराम मौर्या , मंडल उपाध्यक्ष विकास श्रीवास्तव , पत्रकार अशोक कुमार पाल , जिला मंत्री सुनील कुमार , मुबारकपुर न्याय पंचायत अध्यक्ष कांसीराम वर्मा , कमाल खान , शिवशंकर वर्मा, गैंडास बुजुर्ग ब्लाक अध्यक्ष संतोष कुमार वर्मा आदि पदाधिकारी गण मौजूद रहे। विरोध प्रदर्शन के दौरान सादुल्लाह नगर प्रभारी निरीक्षक राजकुमार सरोज दल बल के साथ उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*