*शासन द्वारा चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना तरबगंज में कुल 66 अदद विभिन्न मालों की, की गयी नीलामीः-**ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/प्रमुख संवाददाता खुशबू कनौजिया गोण्डा*






ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/प्रमुख संवाददाता खुशबू कनौजिया गोण्डा

गोण्डा शासन द्वारा थानों पर लावारिस/मुकदमों/अन्य सम्बन्धित मालों के निस्तारण के सम्बन्ध में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक गोण्डा संतोष कुमार मिश्रा ने जनपद के समस्त प्र0नि0/थानाध्यक्षों को मुकदमों/लावारिस/अन्य मालों की नीलामी हेतु निर्देशित किया गया था।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में दिनांक 07.06.2022 को क्षेत्राधिकारी तरबगंज के पर्यवेक्षण में नायब तहसीलदार तरबगंज व प्र0नि0 तरबगंज मनोज पाठक की अध्यक्षता में वर्ष 2007 की 08 मोटरसाईकिल, वर्ष 2008 की 06 मोटरसाईकिल, वर्ष 2009 की 07 मोटरसाईकिल, वर्ष 2010 की 09 मोटरसाईकिल, वर्ष 2011 की 07 मोटरसाईकिल, वर्ष 2012 की 05 मोटरसाईकिल, वर्ष 2013 की 06 मोटरसाईकिल, वर्ष 2014 की 06 मोटरसाईकिल, वर्ष 2016 की 02 मोटरसाईकिल, वर्ष  2017 की 03 मोटरसाईकिल, वर्ष 2019 की 02 मोटरसाईकिल व 01 अदद क्वालिस, वर्ष 2020 की 03 मोटरसाईकिल व 01 अदद ट्रक की नीलामी की गयी। जिसमें कुल 64 अदद मोटरसाईकिल, 01 अदद ट्रक, 01 अदद क्वालिस थी। समस्त वाहनों की नीलामी से कुल सात लाख बीस हजार छः सौ चालीस रुपए (7,20,640 रू0) का राजस्व प्राप्त हुआ है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*