ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/संवाददाता शिव कुमार कनौजिया गोंडा
पुलिस अधीक्षक गोण्डा संतोष कुमार मिश्रा के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी सदर लक्ष्मीकान्त गौतम की अध्यक्षता में शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता के अनुरूप आम जनमानस में सड़क सुरक्षा/साइबर जागरूकता कार्यक्रम के दौरान जिला प्रशिक्षण एवं शिक्षण संस्थान दर्जीकुँवा में सड़क सुरक्षा/साइबर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया । जिसमें प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे छात्र/छात्राओं को जागरूक किया गया। क्षेत्राधिकारी सदर ने सर्वप्रथम सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत उपस्थित छात्र/छात्राओं को संबोधित करते हुए यातायात नियमों के पालन करने/कराने का संदेश दिया। दो पहिया वाहनों पर हेलमेट प्रयोग करने व दो ही सवारी बैठ कर चलने, चार पहिया वाहनों पर सीट बेल्ट लगाकर चलने, हमेशा ड्राइविंग लाइसेंस और वाहन संबधी प्रपत्रों को साथ रखने, यातायात के नियमों का पालन करने, एम्बुलेंस एवं अग्निशमन वाहन को पास दिए जाने, नशे की हालत में वाहन न चलाने, वाहन चलाते समय मोबाईल फोन पर बात न करने, तेज गति से वाहन न चलाने, गलत साइड से ओवरटेकिंग न करने, वाहन की नियमित जाँच तथा सर्विस कराने व पर्यावरण को प्रदूषित न करने इत्यादि के बारे में विस्तार से बताया गया तत्पश्चात् साइबर सेल टीम गोण्डा द्वारा साइबर अपराध जैसे इन्टरनेट बैकिंग, एटीएम कार्ड/डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड, ओलेक्स फ्राड, वालेट/यूपीआई सम्बन्धित धोखाधड़ी में सावधानियां, फेसबुक हैकिंग, बारकोड के माध्यम से होने वाले फ्राड, व्हाट्एप हैकिंग से बचाव, फर्जी वेबसाइड से होने वाले फ्राड के सम्बन्ध में सावधानियां, फेसबुक, इंस्ट्राग्राम, व्हास्टएप आदि सोशल साइट्स से हनी ट्रैप होने के सम्बन्ध में बचाव के तरीके एवं साइबर अपराध घटित होने पर थानों पर स्थापित साइबर हेल्प डेस्क/ टोल फ्री हेल्प लाइन नम्बर 1930 एवम् नेशनल साइबर क्राइम रिपोटिंग पोर्टल cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज के सम्बन्ध में व अपराध होने पर पुलिस किस प्रकार उनकी मदद कर सकती है, इसकी जानकारी देते हुए जागरूक किया गया।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें