*थाना तरबगंज पुलिस ने 02 जिलाबदर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार-**ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/संवाददाता शिव कुमार कनौजिया गोण्डा*



ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/संवाददाता शिव कुमार कनौजिया गोण्डा

पुलिस अधीक्षक गोण्डा संतोष कुमार मिश्रा ने विधान सभा चुनाव 2022 के मद्देनजर अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुरस्कार घोषित/वांछित/जिलाबदर अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षो को निर्देशित किया गया था।
जिसके अनुक्रम में थाना तरबगंज पुलिस द्वारा 02 जिलाबदर अभियुक्तों-01. राहुल सिंह, 02. आशीष सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त अभियुक्तगणों को जिलाधिकारी गोण्डा द्वारा 06 महीने के लिए जिलाबदर घोषित किया गया था फिर भी अभियुक्तगण जनपद गोण्डा में निवास कर रहे थे। अभियुक्तगणों के विरूद्ध थाना तरबगंज पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।
 राहुल सिंह पुत्र राममूरत सिंह नि0 पथार थाना तरबगंज जनपद गोण्डा।
 आशीष सिंह पुत्र शिवनायक सिंह नि0 पथार थाना तरबगंज जनपद गोण्डा।
  मु0अ0सं0-200/22, धारा 10 यू0पी0 गुण्डा अधि0 थाना तरबगंज जनपद गोण्डा।
02. मु0अ0सं0-201/22, धारा 10 यू0पी0 गुण्डा अधि0 थाना तरबगंज जनपद गोण्डा।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*