*थाना छपिया क्षेत्र के अन्तर्गत प्रधान प्रतिनिधि हत्याकाण्ड में संलिप्त 02 आरोपी अभियुक्त 24 घण्टे के अंदर गिरफ्तार-**ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/संंवादाता शिव कुमार कनौजिया गोण्डा*







ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/संवाददाता शिव कुमार कनौजिया गोण्डा

दिनांक 26.06.2022  को थाना छपिया क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम ताबेपुर निवासी प्रधान प्रतिनिधि दुर्गेश सिंह उर्फ भोलू सिंह की आयोजित भण्डारे के दौरान गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी । जिसके सम्बन्ध में मृतक के भाई राहुल सिंह द्वारा थाना छपिया पर 01. विक्रम पटेल उर्फ विक्की, 02. बलजीत पटेल, 03. अवधेश वर्मा पुत्रगण रामतेज पटेल  व 01 अज्ञात व्यक्ति के विरूद्ध अभियोग पंजीकृत कराया गया था । इस सनसनीखेज घटना को संज्ञान में लेते हुए पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री संतोष कुमार मिश्रा ने प्रभारी निरीक्षक छपिया को घटना का सफल अनावरण कर दोषी अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी करने के कड़े निर्देश दिए थे तथा स्वाट / सर्विलांस टीम को भी घटना के खुलासे के लिए लगाया था ।
पुलिस अधीक्षक के दिए गए निर्देशों के क्रम में व अपर पुलिस अधीक्षक श्री शिवराज के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक छपिया द्वारा हत्याकाण्ड मे संलिप्त 02 आरोपी अभियुक्तों 01. सत्यराम वर्मा पुत्र तेजराम वर्मा, 02. श्रीमती सुभावती पटेल पत्नी बलजीत कुमार पटेल को गिरफ्तार कर लिया गया । कड़ाई से पूछताछ करने पर अभियुक्त सत्यराम वर्मा ने बताया कि मृतक दुर्गेश सिंह की चुनावी रंजिश के चलते अपने भाईयो विक्रम व बलजीत के साथ मिलकर गोली मारकर हत्या की गयी है । अभियुक्तगणों को वास्ते रिमांड माननीय न्यायालय भेजा जा रहा है मु0अ0सं0- 163 / 22, धारा 302,506 भादवि0 थाना छपिया जनपद गोण्डा ।
सत्यराम वर्मा पुत्र तेजराम वर्मा नि0 तांबेपुर थाना छपिया जनपद गोण्डा ।
श्रीमती सुभावती पटेल पत्नी बलजीत कुमार पटेल थाना छपिया जनपद गोण्डा ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*