*डीएम की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना की जनपद स्तरीय समिति की बैठक हुई सम्पन्न**ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/नगर संवाददाता शिव कुमार कनौजिया गोंडा*




ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/नगर संवाददाता शिव कुमार कनौजया गोंडा

गोंडा जिलाधिकारी डॉक्टर उज्ज्वल कुमार की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना की जनपद स्तरीय समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष में सम्पन्न हुई। बैठक में सर्वप्रथम डाक्टर जितेन्द्र कुमार मुख्य कार्यकारी अधिकारी मत्स्य (सचिव) द्वारा योजना के सम्बन्ध में संक्षिप्त जानकारी दी गयी। प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजनान्तर्गत वर्ष 2021-22 के सापेक्ष विभिन्न परियोजनाओं में कुल 78 लाभार्थियों के प्रस्ताव स्वीकृत किये गये, जिसमें निजी भूमि पर तालाब निर्माण के 58, बायोफ्लाक तालाब निर्माण के 06, बृहद-रिसर्कुलेटरी सिस्टम के 10, मध्याकार रिसर्कृलेटरी सिस्टम के 02, मोटरसाइकिल विद आइसबाक्स के 01 तथा रियरिंग यूनिट निर्माण के 01 लाभार्थियों के प्रस्ताव स्वीकृत किए गये।
             उन्होंने बताया कि वित्तीय वर्ष 2022-23 के सापेक्ष विभिन्न परियोजनाओं में कुल 205 लाभार्थियों के प्रस्ताव स्वीकृत किये गये, जिसमें निजी भूमि पर तालाब निर्माण के 82, प्रथम वर्ष निवेश के 82, इंसुलेटेड रेफ्रिजरेटिव वैन के 01, इंसुलेटेड व्हीकल्स के 01, थ्री-व्हीलर विद आइसबाक्स के 01, बायोफ्लाक तालाब निर्माण के 27, बृहद-रिसकुलेटरी सिस्टम के 07, मध्याकार रिसर्कुलेटरी सिस्टम के 01, मोटरसाइकिल विद आइसबाक्स के 02 तथा लघु मत्स्य आहार मिल (2टन प्रतिदिन क्षमता) 01 लाभार्थियों के प्रस्ताव स्वीकृत किए गये।
       वहीं डीएम ने परियोजनाओं का अनुमोदन करते हुए मत्स्य पालकों को किसान क्रेडिट कार्ड उपलब्ध कराये जाने तथा मत्स्य उत्पादकता में बृद्वि हेतु सतत् प्रयास करने हेतु निर्देशित किया गया। इसके साथ ही समस्त सदस्यों द्वारा ब्यापक विचार विमर्श के उपरान्त विभिन्न परियोजनाओं को अनुमोदित किया गया।
         इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी गौरव कुमार, मुख्य कार्याधिकारी- जिला पंचायत, जिला कृषि अधिकारी, जिला स्तरीय अधिकारी जल संसाधन, सिंचाई विभाग, परियोजना निदेशक डी0आर0डी0ए0, जिला अग्रणी बैंक प्रबन्धक, श्री गुरूचरन (प्रगतिशील कृषक), प्रभारी अधिकारी कृषि विज्ञान केन्द्र, गोपाल ग्राम  एवं प्रभारी अधिकारी मत्स्य प्रशिक्षण केन्द्र, सकरौरा सहित बिरहा के अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*