*डीएम की अध्यक्षता में विभागीय कार्यो एवं कर-करेत्तर राजस्व वसूली की मासिक समीक्षा बैठक सम्पन्न* *ईओ नगरपालिका गोण्डा को कड़ी फटकार लगाते हुए वेतन अवरुद्ध करने के दिये निर्देश-डीएम**ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/नगर संवाददाता शिव कुमार कनौजिया गोंडा*






ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/नगर संवाददाता शिव कुमार कनौजिया गोंडा

गोंडा जिलाधिकारी डॉक्टर उज्ज्वल कुमार की अध्यक्षता में विभागीय कार्यो एवं कर-करेत्तर राजस्व वसूली की मासिक समीक्षा कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष में सम्पन्न हुई। बैठक में डीएम ने  सचिव मण्डी समिति नवाबगंज के कार्यों पर असंतोष व्यक्त करते हुए कार्यों में सुधार लाने के दिये निर्देश। डीएम ने समीक्षा बैठक में ईओ नगरपालिका गोण्डा के कार्यों पर असंतोष व्यक्त करते हुए कड़ी फटकार लगाई साथ ही वेतन रोकने के निर्देश दिये हैं।
         बैठक में जिलाधिकारी ने सभी जनपद स्तरीय अधिकारियों को कड़े शब्दों में चेतावनी कि उनकी बैठक में कोई भी अधिकारी अपना प्रतिस्थानी नहीं भेजेंगे। इसके अलावा विभिन्न माध्यमों से प्राप्त होने वाली शिकायतों का समयबद्ध व  गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराने के निर्देश दिए गए।  
            इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी सुरेश कुमार सोनी, मुख्य राजस्व अधिकारी जयनाथ यादव, समस्त उप जिलाधिकारी, समस्त तहसीलदार, सिटी मजिस्ट्रेट अर्पित गुप्ता, डीएफओ, डीसी मनरेगा संत कुमार, डीपीआरओ रोहित भारती, डीएसओ सुरेन्द्र यादव, जिला कृषि अधिकारी, जिला प्रोवेशन अधिकारी संतोष कुमार सोनी, एआरटीओ बबिता वर्मा, आरएम रोडवेज, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी, एक्सईएन विद्युत, आबकारी अधिकारी, समस्त ईओ, प्रभारी बीएसए सहित अन्य जनपद स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*