*मिशनशक्ति अभियान के तहत छेड़छाड़ करने का वांछित अभियुक्त गिरफ्तारः-**ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/प्रमुख संवाददाता खुशबू कनौजिया गोंडा*
ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/प्रमुख संवाददाता खुशबू कनौजिया गोंडा
पुलिस अधीक्षक गोण्डा संतोष कुमार मिश्रा ने मिशन शक्ति अभियान के तहत बालिकाओं/महिलाओं पर घटित अपराधों के वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने के निर्देश जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को दिए थे।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना नवाबगंज पुलिस ने छेड़छाड़ करने के वांछित अभियुक्त विश्वनाथ को गिरफ्तार कर लिया। उक्त अभियुक्त ने थाना नवाबगंज क्षेत्र की रहने वाली एक नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़ किया था। जिसके सम्बन्ध में पीड़िता के पिता द्वारा थाना नवाबंगंज में अभियोग पंजीकृत कराया गया था। अभियुक्त के विरूद्ध थाना नवाबगंज पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।
विश्वनाथ पुत्र राम सेवक नि0 ग्राम परसापुर थाना नवाबंगज जनपद गोण्डा।
मु0अ0सं0-180/2022, धारा 354क,504,352 भादवि थाना नवाबगंज जनपद गोण्डा।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें