*पुलिस अधीक्षक ने न्यायालय पैरोकार/कोर्ट मोहर्रिर के साथ की गोष्ठी, महिला संबंधी, पोक्सो एक्ट, गैंगेस्टर एक्ट आदि आरोपियों को सजा कराने के लिए पैरवी को और अधिक प्रभावी बनाने के दिए निर्देश**ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/नगर संवाददाता शिव कुमार कनौजिया गोंडा*






*ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/नगर संवाददाता शिव कुमार कनौजिया गोंडा
 
गोंडा आज दिनांक 09.05.2022 को पुलिस अधीक्षक गोण्डा संतोष कुमार मिश्रा ने पुलिस कार्यालय में जनपद के समस्त थानों पर नियुक्त न्यायालय पैरोकार व कोर्ट मोहर्रिर के साथ गोष्ठी की। जिसमे पुलिस अधीक्षक ने थानावार समस्त पैरोंकारों के कार्यों की समीक्षा की। जिसमे गैगेस्टर, महिला संबंधी, पॉक्सो एक्ट के अपराधों एवं विशेषकर जनपद स्तर पर उच्चाधिकरियो द्वारा लगातार मॉनिटरिंग हेतु चिन्हित किए गए जघन्य अपराधों से संबंधित अभियोगो की न्यायालय में प्रभावी पैरवी करने, उनसे संबंधित साक्षियों की समय से गवाही कराने जिससे समय रहते अभियुक्तों को जल्द से जल्द सजा कराई जा सके के निर्देश दिए। साथ ही मुकदमों से संबंधित केस डायरी, आरोप पत्र/अंतिम रिपोर्ट मा0 न्यायालय में समय से दाखिल कराने व समय से सम्मन/वारण्ट तामिला कराने आदि के निर्देश दिए। 

               *इस दौरान वाचक, स्टेनो पुलिस अधीक्षक, समस्त थानों के पैरोकार उपस्थित रहे।*

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*