*गोंडा श्री लाल बहादुर शास्त्री विद्यालय मैं हुआ टेबलेट स्मार्टफोन का वितरण**ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/नगर संवाददाता शिव कुमार कनौजिया गोंडा*








ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/नगर संवाददाता शिव कुमार कनौजिया गोंडा

गोण्डा, 04 मई। श्री लाल बहादुर शास्त्री डिग्री कॉलेज में परास्नातक द्वितीय वर्ष के छात्रों को टेबलेट वितरण किया गया। गोण्डा सदर के माननीय विधायक प्रतीक भूषण सिंह के द्वारा विद्यार्थियों को सूचना प्रौद्योगिकी से लैस करने की प्रदेश सरकार की महत्त्वाकांक्षी योजना के अंतर्गत महाविद्यालय के ललिता शास्त्री सभागार में 217 छात्र-छात्राओं को टेबलेट प्रदान किया।
 उत्तर प्रदेश सरकार अध्ययनरत विद्यार्थियों को तकनीकी उन्नयन हेतु निःशुल्क स्मार्ट फोन/ टेबलेट का वितरण कर रही है। इसी कड़ी में एलबीएस कॉलेज में टेबलेट्स का वितरण किया गया।
 इस अवसर पर विधायक प्रतीक भूषण सिंह ने विद्यार्थियों को ज्ञान को आयत्त करने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि सरकार की यह प्रशंसनीय योजना है। तकनीक का सहारा लेकर विद्यार्थी स्वयं को उन्नत बना सकते हैं। इस मौके पर युवा विधायक ने कहा कि इलेक्ट्रॉनिक गजट का सदुपयोग आपको सशक्त करेगा। अपने प्रेरणाप्रद वक्तव्य में उन्होंने कहा कि स्वधर्म का पालन करके आप आनन्द को प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि आपको नौकरी पाने के लिए नहीं नौकरी देने के बारे में सोचना चाहिए। आपका चिंतन और कार्य ही समाज और देश को आगे ले जाएगा। इस अवसर पर उन्होंने विद्यार्थियों को सुंदर भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
 महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. रवींद्र कुमार पांडेय ने मुख्य अतिथि माननीय विधायक का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ. शैलेन्द्र नाथ मिश्र ने स्मृति चिह्न भेंटकर विधायक जी का अभिनंदन किया। भूगोल विभाग के अध्यक्ष डॉ. रंजन शर्मा ने सरकार को साधुवाद दिया और विद्यार्थियों को टेबलेट वितरित किया। महाविद्यालय में मोबाइल/टेबलेट वितरण के नोडल अधिकारी मनीष शर्मा, समिति के अन्य सदस्य डॉ. शिशिर त्रिपाठी, डॉ. संतोष श्रीवास्तव, डॉ. पुष्यमित्र मिश्र, और राकेश मिश्रा ने टेबलेट वितरण व्यवस्था को सुचारु रूप से संचालित किया।   इस अवसर पर डॉ. रेखा शर्मा, डॉ. जयशंकर तिवारी, डॉ. चमन कौर सहित कई प्राध्यापक उपस्थित थे। इस मौके पर महाविद्यालय छात्र संघ के पूर्व उपाध्यक्ष सुबोध मिश्र और अध्यक्ष उमेश शुक्ल ने भी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। नोडल अधिकारी मनीष शर्मा ने बताया कि स्नातक अंतिम वर्ष के छात्रों को कुछ दिनों में ही मोबाइल फोन वितरित किए जाएंगे। कार्यक्रम का संचालन नोडल अधिकारी मनीष शर्मा ने किया। 
 डॉ. शैलेन्द्र नाथ मिश्र
 मीडिया प्रभारी
 श्री लाल बहादुर शास्त्री डिग्री कॉलेज, गोण्डा

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*