*सीएम ने की ई-पेंशन पोर्टल का शुभारम्भ**पेंशनरों की हर संभव समस्याओं का समाधान करने का होगा प्रयास- आयुक्त**इस पोर्टल के लागू होने से अब पेंशनरों की समस्याओं का त्वरित होगा समाधान* *उनके सभी देयकों का समय से होगा भुगतान अब नही करनी पडेगी अन्यत्र भागदौड-डीएम* **जिला प्रशासन का प्रयास होगा कि उनके सभी देयक समय से मिले-डीएम* *ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/नगर संवाददाता शिव कुमार कनौजिया गोंडा*






ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/नगर संवाददाता शिव कुमार कनौजिया गोंडा

मा0 मुख्यमंत्री जी उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ ने आज लखनऊ के लोक भवन से श्रम दिवस (01 मई) के अवसर पर पेंशन व पेंशनर से संबंधित सेवाओं के प्रबंधन के लिए ई-पेंशन पोर्टल epension.up.nic.in  का शुभारम्भ बटन दबा कर किया।  उन्होंने सभी प्रदेशवासियों को श्रम दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की प्रेरणा से प्रदेश ने विगत 05 वर्षों में तकनीक का अधिकाधिक उपयोग किया है। उसी का परिणाम है कि प्रत्येक क्षेत्र में परिवर्तन देखने को मिल रहा है। ई-पेंशन पोर्टल ऑनलाइन डैशबोर्ड द्वारा पूर्ण रूप से अनुरक्षित होगा। उत्तर प्रदेश देश का पहला राज्य होगा, जो अपने पेंशन धारकों को यह सुविधा प्रदान करने जा रहा है। अब पेंशन के लिए किसी को भी भटकना नहीं पड़ेगा।  ई- पेंशन पोर्टल इसी प्रक्रिया का एक हिस्सा है, ताकि आपके जीवन को और सरल किया जा सके। इससे प्रदेश के 11.50 लाख कार्मिक सीधे-सीधे लाभान्वित होंगे। यह "इज आफ लिविंग" का ही हिस्सा है। इस शुभारम्भ कार्यक्रम से सभी जनपदों के पेंशनर्स जुडे़।
        आज जनपद के एनआईसी में आयोजित इस कार्यक्रम का वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से आयुक्त देवीपाटन मंडल एमपी अग्रवाल, जिलाधिकारी डॉ० उज्ज्वल कुमार, मुख्य कोषाधिकारी शिमल चन्द वर्मा तथा पेंशनर्स गण जुड़े एवं वीडियो कांफ्रेंसिंग/ सजीव प्रसारण कार्यक्रम को उनके द्वारा देखा गया।
        आयुक्त, महोदय ने उपस्थित सभी पेंशनरो से परिचय के साथ ही उनके अनुभवों को साझा किया। उन्होंने कहा कि सरकारी सेवक अपनी निष्ठापूर्वक सेवा व योगदान उपरान्त सेवानिवृत्त होते हैं। उनकी देयकों एवं उनके अधिकारों को समय से दिलाना हम सभी का कर्तव्य है। इस पोर्टल के लागू होने से अब पेंशनर्स को अपनी समस्याओं को लेकर अन्यत्र भागदौड़ नही करनी पडे़गी। इसे पोर्टल के माध्यम से उनके सभी देयक समय से मिलेगें। उन्होंने यह भी आशवस्त करते हुए कहा कि पेंशनरों की समस्याओं का समाधान करना हम सभी की प्राथमिकता होगी।
        जिलाधिकारी डॉ० उज्ज्वल कुमार ने भी सरकारी सेवकों के योगदान एवं उनके मेहनत उपरान्त अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्ति पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्ति भी एक शासकीय प्रक्रिया है। शासकीय सेवा उपरान्त परिवारिक दायित्वों को निर्वहन करने की भी जिम्मेदारी बढ़ जाती है। जिला प्रशासन का प्रयास होगा कि उनके सभी देयक समय से मिलें। 
           इस अवसर पर पेंशनर्स संघ के मंत्री के.डी. सिंह, पेंशनर्स संघ के प्रांतीय पदाधिकारी अनिल कुमार श्रीवास्तव, डा० शेर बहादुर सिंह सहित तमाम संख्या में वरिष्ठ नागरिक पेंशनर्स एवं अन्य संबंधित लोग उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*