*ग्राम पंचायत कुंवरपुर अमरहा में जांच करने पहुंची टीम को मिली भारी गड़बड़ी**ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/संवाददाता शिव कुमार कनौजिया गोंडा*
ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/संवाददाता शिव कुमार कनौजिया गोंडा
कर्नलगंज, गोण्डा। तहसील क्षेत्र के विकास खण्ड हलधरमऊ के ग्राम कुंवर पुर अमरहा में बिना कार्य कराये विकास कार्यों के नाम पर फर्जी तरीके से सरकारी धन के आहरण कर बंदरबांट किये जाने संबंधी भ्रष्टाचार की शिकायत पर जांच करने पहुंची टीम को स्थलीय निरीक्षण में मौके पर काफी खामियां पाई गई। वहीं कई कार्यों पर बिना कार्य कराए शासकीय धन के फर्जी तरीके से भुगतान किए जाने और बंदरबांट का मामला सामने आया है। मामला विकास खंड हलधरमऊ के ग्राम पंचायत कुंवरपुर अमरहा का है, जहां ग्रामीण नंदकुमार पुत्र रामसजीवन ने जिलाधिकारी को शपथपत्र देकर आरोप लगाया था कि ग्राम प्रधान व ग्राम सचिव की मिलीभगत से बिना कार्य किये शासकीय धन का भुगतान किया गया है। मामले में शुक्रवार को जांच करने पहुंचे नायब तहसीलदार व पंचायत विभाग के अधिकारियों ने मौक़े का मुआयना किया। जांच में कुछ जगहों पर पाया गया कि बिना कार्य के भुगतान किया गया है। प्राथमिक विद्यालय में समर सेबुल के नाम पर 67000 हज़ार रुपये का भुगतान किया गया परंतु मौके पर समर सेबुल का कार्य नही कराया गया है। तालाब जीर्णोद्धार के नाम पर वित्तीय वर्ष 2018- 19 में मनरेगा योजना के तहत लाखों रुपयों का भुगतान कराया गया वहीं उसी तालाब का जीर्णोद्धार कार्य दर्शाकर वित्तीय वर्ष 2021-22 में बिना कार्य कराए पुनः लाखों रुपयों का भुगतान सरकारी अधिकारियों द्वारा कर दिया गया। वहीं गांव में लाला के खेत से शौकत के घर तक बिना मिट्टी पटाई किये मनरेगा से भुगतान किया गया है। ग्रामीणों के अनुसार शिकायत की पूरी जांच अभी नही हुई है। वहीं यदि गहनता से संपूर्ण बिंदुओं पर जांच की जाय तो ऐसे कई कामों पर बिना कार्य कराए बड़े पैमाने पर लाखों रुपयों के सरकारी धनराशि के फर्जी भुगतान का मामला सामने आ सकता है ।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें