*गोंडा/परसपुर पंचायत मधईपुर कुर्मी में प्राथमिक पाठशाला रनियापुर शिक्षक बेखौफ नहीं आ रहे विद्यालय कई महीनों से पढ़ाने विद्यालय की हालत भी खस्ता हाल पूछने पर बताया नहीं आ रहा बजट योगी जी के आदेशों के बावजूद भी नहीं रहा डर कर्मचारियों मे**ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/संवाददाता शिव कुमार कनौजिया गोंडा*
ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/संवाददाता शिव कुमार कनौजिया गोंडा
गोंडा जिला के अंतर्गत आने वाले विकासखंड परसपुर के ग्राम पंचायत मधईपुर कुर्मी में प्राथमिक पाठशाला रनियापुर के निवासी क्षेत्र पंचायत सदस्य वह ग्रामीणों ने सूचना दिया कि कई महीनों से एक अध्यापिका नहीं आ रही हैं जिनका नाम सरिता पटेल है ग्रामीणों से सूचना पाकर जब हम विद्यालय पहुंचते हैं तो 4 शिक्षक मे वर्तमान समय में वहां 2 शिक्षक ही पाए गए प्रधानाध्यापिका से इसके बारे में सूचना मांगते हैं तो वह पहले तो उसके बारे में बोलने से मुकर जाती हैं फिर जब उनको पता चलता है की मीडिया से हैं तो वह कई बार एक ही बात को बदल बदल कर बयान दे रही थी कभी बोला कि वह मेडिकल लीव पर है फिर बोला कि सीएल लीव पर है फिर बोला कि कभी-कभी आती थी फिर बोला कि 25 अप्रैल को आई थी उसके बाद नहीं आई जब हमने पूछा कि आप ने इसकी सूचना बेसिक शिक्षा अधिकारी महोदय को दिया कि नहीं तो उन्होंने कहा हां मैंने दे दिया है पर उनसे हुई बातचीत से यह स्पष्ट होता है कि कहीं ना कहीं दाल में काला है और जैसा कि ग्रामीणों ने बताया कि 1 साल से अधिक हो गया अध्यापिका यहां पढ़ाने नहीं आती हैं इस पर यह स्पष्ट होता है कहीं ना कहीं इसमें आला अधिकारियों की भी मिलीभगत है और विद्यालय की गहन छानबीन करने पर वहां पर रसोई बाथरूम दोनों गंदा पाया गया बल्कि यह कहेंगे कि बाथरूम बंद है और पुताई विद्यालय की सिर्फ अगले भाग में किया गया है पिछले भाग को छोड़ दिया गया है जब मैंने ऐसा पूछा प्रधानाध्यापिका से तो उन्होंने कहा इसका बजट नहीं आता है पूज्य योगी जी महाराज की सरकार को ऐसे कर्मचारी सिर्फ बदनाम करने में तुले हुए हैं अगर इन लोगों को समय रहते अंकुश नहीं लगाया गया तो प्राथमिक विद्यालय की छवि धूमिल होगी साथ-साथ सरकार की भी होगी ऐसे लोगों पर ग्रामीणों ने बताया कि सख्त से सख्त कार्यवाही हो जिससे लोगों को सबक मिल सके हमारे संवाददाता ने माननीय बेसिक शिक्षा अधिकारी महोदय को फोन करके इस मामले की सूचना दी जिन्होंने कहा कि इस पर जांच कर कर उचित कार्यवाही शीघ्र करेंगे आज वह तहसील दिवस में व्यस्त होने के कारण सोमवार को कार्यवाही करने की बात कही क्रांति भारत न्यूज़
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें