*आयुष्मान पखवाड़े में निर्माण श्रमिक भी बनवाएं आयुष्मान कार्ड**ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/नगर संवाददाता शिव कुमार कनौजिया गोंडा*
ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/नगर संवाददाता शिव कुमार कनौजिया गोंडा
गोंडा आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत संचालित आयुष्मान पकवाड़ा जो 04 मई से 18 मई तक चलेगा उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के अंतर्गत पंजीकृत 22567 श्रमिकों का प्रथम चरण में आयुष्मान कार्ड बनना है।
उन्होंने बताया है कि सभी पंजीकृत निर्माण श्रमिकों से अपील की जाती है कि वे निकटतम सामुदायिक/प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर आयुष्मान मित्र से संपर्क करें तथा प्रथम चरण की सूची में नाम होंने की दशा में तुरंत आयुष्मान कार्ड बनवा लें। आयुष्मान कार्ड बनाने हेतु उनको अपना श्रमिक कार्ड,आधार कार्ड व राशन कार्ड साथ ले जाना होगा।
इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए कार्यालय उपश्रमायुक्त देवीपाटन मंडल गोण्डा से ली जा सकती है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें