*देवस्थान के समीप खुले शराब ठेके को लेकर आक्रोशित महिलाओं ने थाने में दी तहरीर* *देवस्थान के पास से शराब ठेका हटाने की माँग* *ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/संवाददाता शिव कुमार कनौजिया गोंडा*






                                                                                                                  



ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/संवाददाता शिव कुमार कनौजिया गोंडा

कर्नलगंज/परसपुर गोण्डा। स्थानीय तहसील क्षेत्र के परसपुर थाना अन्तर्गत मोहल्ला मुरावन टोला वार्ड नम्बर छह में देवस्थान के समीप देशी शराब ठेका खुलने पर मुहल्ला वासियों में आक्रोश व्याप्त है। आबादी वाले मुहल्ले में एवं देवस्थान के समीप देशी शराब ठेका खुलने के विरोध को लेकर एकजुट होकर काफी संख्या में महिलाओं ने थाने पर पहुँचकर इसकी तहरीर दी है और आरोप लगाया है कि परसपुर नगर पंचायत के वार्ड नम्बर 6 मुरावन टोला मुहल्ले में रत्नेश्वर पाणे देवस्थान है। जहाँ शादी विवाह, तीज त्यौहार एवं शुक्र सोमवार को पूजा पाठ के लिये पहुँचती हैं। महिलाओं, बच्चों,बालिकाओं का निकलना रहन सहन व आना जाना रहता है। रतन पाणे देवस्थान से महज 20- 25 मीटर की दूरी पर शराब ठेका खुला है। जिससे मुहल्ले के लोगों को एतराज है। शराब पीने वाले गली में आपस में गाली गलौज करते रहते हैं। जिससे मुहल्ले के बहन बेटियों व लोगों को निकलना, बाजार जाना मुश्किल हो रहा है। मुहल्ले की महिलाओं ने इकट्ठा होकर थाने पर पहुँचकर इसकी लिखित शिकायत की है और देवस्थान के पास से शराब ठेका हटाने की माँग की है। वार्ड नम्बर 6 की महिला पिंकी, उषा, विंदू, शिवकांती, सुशीला, लक्ष्मी, बेबी, सुनीता, गीता, श्यामा देवी, आशा, उर्मिला, गायत्री, नान पती, सावित्री, जानकी, मीनू, मंजू, साबित्री देवी आदि महिलाओं ने थाने पर पहुँचकर इसकी शिकायत की है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*