*थाना कटरा बाजार के पहाड़ापुर चौकी क्षेत्र में दिनों रात जेसीबी से धड़ल्ले से हो रहा है अवैध मिट्टी खनन**ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/संवाददाता शिव कुमार कनौजिया गोंडा*



ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/संवाददाता शिव कुमार कनौजिया गोंडा

कर्नलगंज, गोण्डा। स्थानीय तहसील कर्नलगंज के थाना कटरा बाजार क्षेत्र के पहाड़ापुर चौकी अन्तर्गत ग्राम रामगढ़ में सरेआम दिनो रात बड़े पैमाने पर जेसीबी से अवैध मिट्टी खनन
धड़ल्ले से हो रहा है। 
मामला कटराबाजार थाना क्षेत्र व पहाड़ापुर चौकी क्षेत्र से जुड़ा है,जहां क्षेत्र में कई स्थानों पर बालू और मिट्टी खनन कार्य जोरों पर अनवरत जारी है और खनन माफिया के हौसले बुलंद है।विश्वस्त सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार स्थानीय प्रशासन एवं विभागीय अधिकारियों की सांठगांठ से पुलिस प्रशासन के नाक के नीचे धड़ल्ले से अवैध खनन हो रहा है। जहां प्राय: दिन रात मिट्टी भरी ट्रालियों की कतार देखी जा रही है। हैरत अंगेज यह है कि सूचना देने के बाद भी नहीं कार्यवाही नहीं हो रही है और प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है। यहां कई स्थानों पर दर्जनों ट्रैक्टर ट्राली द्वारा बालू खनन का काम बेखौफ होकर किया जा रहा है। ऐसे में गंभीर सवाल यह उठता है कि आखिर खनन माफिया के ऊपर किन भ्रष्ट अधिकारियों का हाथ व संरक्षण है। जो उनकी छत्रछाया में अवैध मिट्टी एवं बालू खनन का काम कर रहे हैं। 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*