*डीएम की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई जिला गंगा संरक्षण समिति एवं जिला पर्यावणीय समिति की बैठक* *ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/नगर संवाददाता शिव कुमार कनौजिया गोंडा*





ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/नगर संवाददाता शिव कुमार कनौजिया गोंडा
 
गोंडा जिलाधिकारी डॉक्टर उज्ज्वल कुमार की अध्यक्षता में जिला गंगा संरक्षण समिति एवं जिला पर्यावणीय समिति की बैठक कलेक्ट्रट सभागार कक्ष में सम्पन्न हुई। बैठक में डीएम ने विभागवार पौधरोपण से संबंधित समीक्षा की। बैठक में उपस्थित अधिकारियों को पौधारोपण कराये जाने हेतु सभी को निर्देशित किया गया। साथ ही डीएम ने सभी को निर्देशित करते हुए कहा कि लक्ष्य के सापेक्ष पौधारोपण कराना सुनिश्चित करें।
             इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी सुरेश कुमार सोनी, अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज, डीएफओ, प्रभारी सीडीओ दिनकर विद्यार्थी, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार, जिला समाज कल्याण अधिकारी राजेश चौधरी, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी, खनन अधिकारी, कृषि अधिकारी, सीएमओ आर.एस केसरी, डीपीआरओ रोहित भारती एवं संबंधित विभाग के अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*