*सड़क दुर्घटना में पिता-पुत्र घायल,इलाज के दौरान पुत्र की मौत**गंभीर हालत में पिता का जिला अस्पताल में चल रहा इलाज* *ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/प्रमुख संवाददाता खुशबू कनौजिया गोंडा*

ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/प्रमुख संवाददाता खुशबू कनौजिया गोंडा

कर्नलगंज, गोण्डा । स्थानीय क्षेत्र के अन्तर्गत कर्नलगंज-हुजूरपुर मार्ग पर छतई पुरवा ब्रह्मचारी स्थान के पास गुरुवार को हुए सड़क हादसे में पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गये जिन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से गोण्डा रेफर कर दिया गया। जहां इलाज के दौरान बेटे ने दम तोड़ दिया। 
प्राप्त जानकारी के अनुसार लड़की के यहाँ गौना कार्यक्रम में शामिल होने पिता-पुत्र जा रहे थे तभी सड़क दुर्घटना में गंभीर घायल हो गये। ग्राम पंचायत बरतरा के मजरा शुक्लनपुरवा निवासी बद्रीप्रसाद उम्र करीब 55 पुत्र राम सहाय अपने बेटे सुजान शुक्ल उम्र 25 वर्ष के साथ बेटी के घर गौना कार्यक्रम में शामिल होने गौरवा कला जा रहे थे।तभी हुजूरपुर रोड पर छतईपुरवा के निकट ब्रह्मचारी स्थान के पास एक तेज रफ़्तार से जा रही यूटिलिटी ने जोरदार टक्कर मार कर दोनों को घायल कर दिया। स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में दोनों लोगों को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज हेतु जिला अस्पताल गोंडा के लिए रेफर कर दिया। लेकिन इलाज के दौरान गंभीर रूप से घायल सुजान की मौत हो गई। वहीं उसकी मौत की सूचना मिलते ही परिजनों मे कोहराम मच गया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*