*शासन के आदेशों की धज्जियां उड़ा रहा ग्राम बुढ़वलिया का बेखौफ दबंग कोटेदार* *ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/संवाददाता शिव कुमार कनौजिया गोंडा*




    
ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/संवाददाता शिव कुमार कनौजिया गोंडा
                                                   
*मशीन में अंगूठा लगवाने के बाद भी नहीं किया गया राशन वितरण, कोटेदार पर अभद्रता कर गालियां देने एवं धमकी देने का ग्रामीणों ने लगाया आरोप*              
 कर्नलगंज, गोण्डा।  जहां एक तरफ योगी सरकार के आदेशों को जिले के तेज़तर्रार कहलाने वाले जिलाधिकारी उज्ज्वल कुमार द्वारा कड़ाई से पालन कराने की बात कही जा रही है तो वहीं दूसरी तरफ बेखौफ दबंग कोटेदारों के हौंसले काफी बुलंद हैं जिनमें शासन प्रशासन का जरा सा भी खौफ नहीं दिख रहा है व शासन के आदेशों की जमकर धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। इसी क्रम में निरंकुश कार्यप्रणाली का एक मामला तहसील व ब्लाक कर्नलगंज अन्तर्गत ग्राम पंचायत बुढ़वलिया में सामने आया है जहां दबंग कोटेदार द्वारा मशीन में अंगूठा लगवाने के बाद भी राशन वितरण ना करके ग्रामीणों से अभद्रता कर गालियां देने एवं धमकी देने का ग्रामीणों ने आरोप लगाते हुए ग्राम के कोटेदार के दबंगई पूर्ण घृणित कारनामों को उजागर कर उक्त संबंध में उपजिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर कोटेदार के विरुद्ध विधिक कार्यवाही करने एवं राशन दिलाने की मांग की है।
 
प्रकरण तहसील एवं ब्लॉक कर्नलगंज के ग्राम पंचायत बुढ़वलिया का है, जहां काफी संख्या में ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से उपजिलाधिकारी को दिए प्रार्थना पत्र मे ग्राम के कोटेदार हरेन्द्र कुमार पुत्र ओम प्रकाश के विरुद्ध गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि कोटेदार ने सबका अंगूठा मशीन में लगवा लिया उसके बाद अपने यहां 23 अप्रैल को तिलक समारोह होने का हवाला देकर बाद में राशन देने की बात कहते हुए ग्रामीणों को गुमराह कर के रखा। फिर जब उनके यहां तिलक निपट गई तो ग्रामीणों ने राशन मांगा तो बदजुबान कोटेदार द्वारा राशन वितरण ना करके ग्रामीणों से अभद्रता कर गाली गलौज देते हुए भगा दिया गया और कहा गया कि तुम लोग हमारा कुछ नही कर सकते व धमकी दी गई। कोटेदार की दबंगई से आहत ग्रामीणों ने बताया कि ऐसा पहले भी कई बार हो चुका है लेकिन कोटेदार पर शासन प्रशासन का कोई अंकुश और भय ना होने से खाद्यान्न वितरण में जमकर धांधली करते हुए कालाबाजारी की जा रही है। वहीं दबंग कोटेदार सरकारी आदेशों को ताख पर रखकर काम करने में जुटा है।जिससे काफी त्रस्त होकर ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर ग्राम के कोटेदार के दबंगई पूर्ण घृणित कारनामों को उजागर करते हुए कोटेदार के विरुद्ध विधिक कार्यवाही करने एवं राशन दिलाने की गुहार लगाई है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*