*डीएम, एसपी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनीं फरियादियों की समास्यायें**शिकायतों को समयबद्ध व निष्पक्षता के साथ निस्तारित करें अधिकारी-डीएम**ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/नगर संवाददाता शिव कुमार कनौजिया गोंडा*



ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/नगर संवाददाता शिव कुमार कनौजिया गोंडा


गोंडा शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन जनपद की चारों तहसीलों में हुआ। सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन तहसील तरबगंज में जिलाधिकारी डा० उज्ज्वल कुमार की अध्यक्षता में हुआ जहां पर उन्होंने पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्र के साथ जन शिकायतें सुनीं तथा उनका निस्तारण किया।
      जिलाधिकारी ने जनसुनवाई के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिए कि जन सामान्य की शिकायतों को जांच अधिकारी निष्पक्षता के साथ निपटाएं जिससे शिकायतों का सही व संतोषजनक निस्तारण हो सके। उन्होंने इस दौरान फरियाद लेकर आए हुए कई फरियादियों को सरकार की उपयोगी योजनाओं की जानकारी भी दी। 
    सम्पूर्ण समाधान दिवस में पहुंचते ही डीएम ने लंबित शिकायतों की समीक्षा की तथा लंबित सभी प्रकरणों को निस्तारित करने के आदेश सम्बन्धित अधिकारियों को दिए। सम्पूर्ण समाधान दिवस में ही डीएम ने सरकार द्वारा कार्ड धारकों को राशन देने की योजना को पूरी पारदर्शिता के साथ कराने के निर्देश डीएसओ व सभी पर्यवेक्षणीय अधिकारियों को दिए हैं।
       शिकायतों के निस्तारण के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि प्राप्त शिकायतों पर सम्बन्धित अधिकारी स्थलीय निरीक्षण कर दोनों पक्षों की बातें सुनकर शिकायत का निस्तारण करें जिससे एक ही शिकायत बार-बार न आए। सम्पूर्ण समाधान दिवस में 110 शिकायतें प्राप्त हुईं जिसमें से 05 शिकायतों का मौके पर निस्तारण कर दिया गया, शेष शिकायतों के निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।  इसके साथ ही विकासखंड तरबगंज ग्राम पंचायत ढ़ोढ़ेपुर मे चौपाल लगाकर समस्त ग्राम वासियों की समस्याओं को सुने एवं संबंधित अधिकारियों को तत्काल निर्देश देते हुए कहा कि सभी पात्र अभ्यर्थियों को सरकारी योजनाओं का लाऊ दें।
                 इस अवसर पर सम्पूर्ण समाधान में पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्र, एसडीएम कुलदीप सिंह, डीएफओ वन विभाग, उपनिदेशक कृषि, जिला प्रोबेशन अधिकारी संतोष कुमार सोनी, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड, जिला गन्ना अधिकारी, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी गौरव स्वर्णकार, तहसीलदार पैगाम हैदर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी आर.एस केसरी, डीएफओ वन विभाग, डीसी एनआरएलएम, सीओ सिटी तरबगंज,  जिला समाज कल्याण अधिकारी राजेश चौधरी, जिला पंचायत राज अधिकारी रोहित भारती, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अखिलेश प्रताप सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी सुरेंद्र यादव, जिला कृषि अधिकारी जेपी यादव सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी व फरियादी उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*