*‘‘ऑपरेशन गैंगेस्टर’’ के तहत गैंगेस्टर ऐक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तारः-**ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया प्रमुख संवाददाता खुशबू कनौजिया गोंडा*
ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/प्रमुख संवाददाता खुशबू कनौजिया गोंडा
माननीय मुख्यमंत्री जी उ0प्र0 शासन द्वारा पूरे प्रदेश में गैंगेस्टर/एच0एस0/गुण्डा के विरूद्ध चलाए जा रहे 100 दिवसीय अभियान के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक गोण्डा संतोष कुमार मिश्रा के निर्देशन में थाना धानेपुर पुलिस को गैंगेस्टर एक्ट के 01 वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी करने में सफलता प्राप्त हुई है।
थाना धानेपुर पुलिस द्वारा क्षेत्र भ्रमण के दौरान गैंगेस्टर ऐक्ट के वांछित अभियुक्त प्रदीप कुमार वर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त अभियुक्त मु0अ0सं0- 41/22, धारा 3(1) यू0पी0 गैंगेस्टर ऐक्ट थाना धानेपुर जनपद गोण्डा में वाछित चल रहा था। अभियुक्त के विरूद्ध थाना धानेपुर पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।
*गिरफ्तार*
प्रदीप कुमार वर्मा पुत्र दधिराम वर्मा नि0 मुरावन गांव राजापुर थाना धानेपुर जनपद गोण्डा
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें