*डीएम ने की पीडब्ल्यूडी विभाग के कार्यों की समीक्षा**ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/नगर संवाददाता शिव कुमार कनौजिया गोंडा*
ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/नगर संवाददाता शिव कुमार कनौजिया गोंडा
गोंडा जिलाधिकारी डॉक्टर उज्ज्वल कुमार की अध्यक्षता में पीडब्ल्यूडी विभाग की खण्डवार समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष में संपन्न हुई। समीक्षा बैठक में निर्माण विभाग के कार्यों के गुणवत्ता व समय पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कड़ी फटकार लगाई, तथा संबंधित एक्सईएन पीडब्ल्यूडी व आरएस को निर्देश देते हुए कहा कि जनपद की समस्त सड़कों का निर्माण गुणवत्तापूर्ण व समय से कराया जाय। अन्यथा संबंधित अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जायेगी।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी शशांक त्रिपाठी, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी, नाजिर विकास भवन सुधीर सिंह व विभाग से संबंधित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें