*पुलिस की सक्रियता से पति पत्नी एक साथ रहने को हुई राजी* *ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/प्रमुख संवाददाता खुशबू कनौजिया गोंडा*
ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/प्रमुख संवाददाता खुशबू कनौजिया गोंडा
गोंडा जनपद के खरगूपुर थाना क्षेत्र के महाराजगंज पुलिस चौकी की जहां पर ईद के अवसर पर दो जोड़े एक साथ रहने को राजी हुए, एक दूसरे को मिठाई खिलाकर आपसी मनमुटाव मिटाकर एक साथ रहने को दोनों राजी हुए। आपको बता दें करीब 2 वर्ष पूर्व छब्बीसवां के रहने वाले जुनैद उर्फ शाहरुख व शफीकुननिशा के आपसी संबंध खराब हो गए थे जिसकी शिकायत थाने से लेकर महिला थाने तक की गई थी आज मामला महाराजगंज पुलिस चौकी पर पहुंचा जहां पर तैनात चौकी इंचार्ज घनश्याम वर्मा व कांस्टेबल राकेश यादव की सक्रियता से बातचीत से दोनों जोड़े आपस में रहने को राजी हो गए चौकी इंचार्ज घनश्याम वर्मा ने दोनों को मिठाई खिलाकर घर रवाना किया जिसकी क्षेत्र में काफी प्रशंसा हो रही है इस अवसर पर छब्बीसवां के प्रधान मुलायम यादव की भी महती भूमिका रही।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें