*मोहल्ला सदरबाजार मे नाला निर्माण में गंभीर अनियमितता की हुई शिकायत**बीजेपी के नगर महामंत्री व नामित सभासद कन्हैयालाल वर्मा ने आरटीआई के तहत ईओ से उक्त नाले के निर्माण में लागत राशि व मानक सहित मैटेरियल, निर्माण कराने वाले ठेकेदार, टेंडर प्रकाशित होने वाले समाचार पत्र आदि का मांगा ब्यौरा* *ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/प्रमुख संवाददाता खुशबू कनौजिया गोंडा*
ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/प्रमुख संवाददाता खुशबू कनौजिया गोंडा
कर्नलगंज, गोण्डा। तहसील मुख्यालय स्थित कस्बा कर्नलगंज के एक मोहल्ले में नाला निर्माण में मानक की अनदेखी कर गंभीर अनियमितता बरते जाने की शिकायत की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रकरण कस्बा कर्नलगंज के बस स्टॉप चौराहे के पास मोहल्ला सदर बाजार से जुड़ा है। भाजपा के नगर महामंत्री व नामित सभासद कन्हैया लाल वर्मा ने नगर पालिका परिषद कर्नलगंज की अधिशासी अधिकारी को शिकायती पत्र दिया है। जिसमें कहा गया है कि बस स्टॉप चौराहे के पास वार्ड नम्बर 13 मोहल्ला सदर बाजार में नाले का निर्माण कराया जा रहा है। जिसमें मानकों की अनदेखी कर घटिया निर्माण सामग्री का प्रयोग किया जा रहा है। महामंत्री ने आरटीआई के तहत अधिशासी अधिकारी नगरपालिका परिषद कर्नलगंज से उक्त नाले के निर्माण में लागत राशि व मानक सहित मैटेरियल, निर्माण कराने वाले ठेकेदार, टेंडर प्रकाशित होने वाले समाचार पत्र आदि का ब्यौरा मांगा है।उक्त संबंध में अधिशाषी अधिकारी प्रियंका मिश्रा ने बताया कि नाले का निर्माण ठेकेदार द्वारा करवाया जा रहा है। यदि निर्माण में अनियमितता की जा रही है तो जांच कराकर गड़बड़ी पाये जाने पर कार्यवाही की जायेगी।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें