*भारतीय कम्युनिस्ट बलरामपुर का मथुरा ब्रांच सम्मेलन हुआ संपन्न, कामरेड मो० कलीम अंसारी बने ब्रांच सचिव व कन्हीलाल गुप्ता,निजामुद्दीन खाँ चुने गए सह सचिव**ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/जिला क्राइम संवाददाता अमर प्रताप वर्मा बलरामपुर*
ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/जिला क्राइम संवाददाता अमर प्रताप वर्मा बलरामपुर*
बलरामपुर:- रविवार को मथुरा बाजार में कन्हीलाल गुप्ता की अध्यक्षता में गद्दिन मोहल्ला इस्लामिया स्कूल स्थित मोहम्मद कलीम अंसारी के आवास पर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की एक बैठक संपन्न हुई जिसमें प्रवेक्षक भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी बलरामपुर ब्रांच के सह सचिव मोहम्मद इमरान खाँ रहे। बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से मथुरा बाजार ब्रांच का सचिव मोहम्मद कलीम अंसारी को चुना और सह सचिव कन्हीलाल गुप्ता व निजामुद्दीन खाँ को चुना वहीं निजामुद्दीन सलमानी को कोषाध्यक्ष चुना गया, इस अवसर पर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सचिव कामरेड हाजी नब्बन खाँ, कामरेड मौलाना निजामुद्दीन खाँ, कामरेड मोहम्मद इदरीश, कामरेड तोहिद, कामरेड महेश कुमार गुप्ता, कामरेड साबिर अली सलमानी, कामरेड कमरुद्दीन, कामरेड सलीम खान, मुन्नालाल, रामतीर्थ, खलील सलमानी, वसीम सलमानी, शरीफ शाह, अमर सिंह चौहान, जुम्मन, अकमल खान, भूरे खान, ननके आदि सहित काफी संख्या में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्तागण उपस्थित रहे। इस अवसर पर बलरामपुर ब्रांच के सह सचिव मोहम्मद इमरान ने चुने हुए सभी सदस्यों को माला पहनाकर व मिठाई खिलाकर बधाई दी, वहीं बैठक में उपस्थित जिला सचिव व अन्य सभी सदस्यों ने चुने गए सभी सदस्यों को मिठाई खिलाकर बधाई दी।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें