*दहेज हत्या की वांछित अभियुक्ता गिरफ्तार-**ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/संवाददाता शिव कुमार कनौजिया गोंडा*
ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/संवाददाता शिव कुमार कनौजिया गोंडा
पुलिस अधीक्षक गोण्डा संतोष कुमार मिश्रा ने अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत वांछित अभियुक्तो की शीघ्र गिरफ्तारी करने के निर्देश जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षो को दिये थे।
उक्त निर्देश के अनुक्रम मे थाना तरबगंज पुलिस ने दहेज हत्या की वांछित अभियुक्ता विमला देवी को गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त अभियुक्ता ने वादी की लड़की को दहेज की बात को लेकर प्रताड़ित करते हुए जान से मार दिया था जिसके सम्बन्ध में वादी द्वारा थाना तरबगंज में अभियोग पंजीकृत कराया गया था। अभियुक्ता के विरुद्ध थाना तरबगंज पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गई।
विमला देवी पत्नी सुरेश कुमार मिश्रा निवासी सिगहाभोज थाना तरबगंज जनपद गोण्डा।
मु0अ0सं0-156/22, धारा 498ए, 304बी व 3/4 डी0पी0एक्ट एक्ट थाना तरबगंज जनपद गोण्डा। श्री मनोज पाठक प्रभारी निरीक्षक तरबगंज मय टीम।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें