*जरवल-गोण्डा हाईवे पर कार बनी आग का गोला**ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/प्रमुख संवाददाता खुशबू कनौजिया गोंडा*
ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/प्रमुख संवाददाता खुशबू कनौजिया गोंडा
दो टूक:गोण्डा जनपद के कर्नलगंज कोतवाली क्षेत्र के भंभुआ चौकी अन्तर्गत जरवल-गोण्डा हाईवे स्थित ग्राम पचमरी के पास शुक्रवार की देर शाम भारत पेट्रोल पंप के सामने चलती कार मे अचानक आग लगने से कार धू-धू करके जलने लगी। कार सवार कार सड़क किनारे खड़ी कर निकल भागकर जान बचाई । सूचना पाकर मौके पर पहुँचे दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत करके आग पर काबू पाया तब तक कार काफी हद तक जल चुकी थी।
*विस्तार:*
मिली जानकारी के अनुसार घटना ग्राम पचमरी के पास भारत पेट्रोल पंप के सामने शुक्रवार की देर शाम तेल भरवाकर सड़क के किनारे पहुंची एक लग्जरी कार में अचानक आग लग गई। जिससे कार में सवार लोग बाहर निकलकर भागने लगे। वहीं देखते ही देखते कार धू-धू करके जलने लगी। गनीमत यह थी कि कार पेट्रोल पंप से कुछ आगे जा चुकी थी नही तो बढ़ी घटना घटित हो सकती थी। सूचना पाकर मौके पर स्थानीय पुलिस एवं दमकल कर्मियों ने पहुच कर काफी प्रयास करके आग पर काबू पाया। तब तक कार काफी हद तक जल चुकी थी।
भंभुआ पुलिस चौकी प्रभारी वेदप्रकाश शुक्ला ने बताया कि कार पूरी तरह जल चुकी है कोई जनहानी नही हुई है।कार
कहां से आ रही थी और कहां जा रही थी किस की है इसकी जानकारी की जा रही है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें