*जल जीवन मिशन परियोजना के कार्यो में तेजी लाकर गुणवत्तापूर्ण ढंग से निर्धारित समयावधि में कराएं पूर्ण –आयुक्त**ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/प्रमुख संवाददाता खुशबू कनौजिया गोंडा*






ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/प्रमुख संवाददाता खुशबू कनौजिया गोंडा

आयुक्त देवीपाटन मंडल एम0पी0 अग्रवाल ने आयुक्त सभागार में जल जीवन मिशन  योजना की मंडलीय समीक्षा  करते हुए, निर्देश दिये कि संचालित कार्य परियोजनाओं यथा बोरिंग व ऐसे कार्य-परियोजना जो लगभग 70% पूर्ण हो चुके हैं, उसे प्रत्येक दशा में माह जून तक अवश्य ही पूर्ण कर लिए जाए। उन्होंने कार्यदायी संस्था पी. एन. सी.–एस.पी. एम.एल(जेवी) आगरा व  लारसन एंड टुब्रो,चेन्नई  के सदस्यों को भी निर्देश दिया कि वे सभी कार्य व परियोजनाओं की वास्तविक प्रगति की आख्या अपने स्तर से उपलब्ध कराएं।
      आयुक्त महोदय ने कार्यदायी संस्थाओं से कहा कि कार्य परियोजनाओं की पूर्णता गुणवत्ता व समयबद्धता के साथ सुनिश्चित करें। इसमें किसी भी प्रकार की कोई शिथिलता क्षम्य नहीं होगी। 
         उन्होंने कार्यदायी संस्थाओं सहित समस्त अवर अभियंताओं को निर्देश दिया कि एक-एक कार्य बिंदुओं की समस्या के मूल में जाएं जिससे अपेक्षित कार्य प्रगति क्यों नहीं  है, उसकी जानकारी हो सके व समाधान भी सुनिश्चित करें। उन्होने यह भी कहा कि जहाँ भूमि विवाद की समस्या हो उसको शीघ्रता से निस्त्तारित कराना भी सुनिश्चित कराएं।
        जनपद बहराइच मे पी. एन. सी.–एस.पी. एम.एल(जेवी) आगरा द्वारा 199 परियोजना पर कार्य आरम्भ है तथा गोण्डा में लारसन एंड टुब्रो, चेन्नई द्वारा 144 परियोजना पर कार्य आरम्भ है जबकि  कार्यदायी संस्था  लारसन एंड टुब्रो,चेन्नई द्वारा बलरामपुर में 09 तथा श्रावस्ती में 10 परियोजना पर ही काम शुरू कर सकी है। इस पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए निर्देश दिए कि कार्य में तेजी लाएं इसमें किसी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
       उन्होंने कहा कि इन सभी कार्य परियोजनाएं जिसमें जमीन की उपलब्धता सुनिश्चित हो गई है, उनका निर्माण कार्य तेज गति से कराया जाए। उन्होंने कहा कि यह सरकार की अत्यंत महत्वपूर्ण योजना है जो आम जन की सुविधाओं से जुड़ी है। इस योजना के तहत पाइप लाइन से शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा। अतः इसमें किसी प्रकार की शिथिलता, लापरवाही कदापि नहीं होनी चाहिए। 
        बैठक में अधीक्षण अभियंता सौरभ सुमन तथा समस्त अधिशासी अभियंता, कार्यदायी संस्था व सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*