*जिला स्तरीय समीक्षा समिति की बैठक संपन्न* *ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/प्रमुख संवाददाता खुशबू कनौजिया गोंडा*




ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/प्रमुख संवाददाता खुशबू कनौजिया गोंडा
  
गोंडा जिला स्तरीय समीक्षा  समिति (डी0सी0सी0) की त्रैमासिक बैठक मुख्य विकास अधिकारी गौरव कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई। इस बैठक का संयोजन अग्रणी जिला प्रबंन्धक श्री अभिषेक रघुवंशी द्वारा किया गया।
    मुख्य विकास अधिकारी द्वारा समस्त बैंकों की विस्तृत समीक्षा की गयी। इस बैठक में वार्षिक ऋण योजना 2021 -22 की प्रगति, ऋण जमा अनुपात में वृद्धि, पी0एम0ई0जी0पी0, पी0एम0 स्वानिधि योजना, एन0आर0एल0एम0, ओ0डी0ओ0पी0 एवं अन्य सरकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई।
    मुख्य विकास अधिकारी  द्वारा समस्त बैंकों के प्रतिनिधियों को  कार्य में प्रगति लाए जाने पर और स्थिति में सुधार लाने पर बैंकर्स को निर्देशित किया गया कि सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के लम्बित आवेदनों का अतिशीघ्र निस्तारण करायें तथा जो भी आवेदन ऋण हेतु स्वीकृत हो चुके है, उनका ऋण वितरण तत्काल कराया जाये। उन्होंने कहा कि सरसरी तौर पर आवेदनों को निरस्त न किया जाये, यदि आवेदन में कोई कमी हो तो सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों से समन्वय स्थापित करते हुये आवेदनों का निस्तारण किया जाये। और उन्होंने कहा कि ऋण जमा अनुपात में वृद्धि पर जोर दिया जाये। साथ ही ऋण के सदुपयोग एवं नियमानुसार अदायगी पर भी जोर दिया जाये।
         बैठक में जय गोविंद प्रसाद सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण एवं बैंकों के अधिकारी सहित जिला समन्वयक एवं अन्य संबंधित लोग उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*