*आईटीआई लिमिटेड मनकापुर को मिली नई एम्बूलेंस की सौगात ****ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/प्रमुख संवाददाता खुशबू कनौजिया गोंडा*






ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/प्रमुख संवाददाता खुशबू कनौजिया गोंडा

मनकापुर/ गोंडा : : जैसे-जैसे आई टीआई लिमिटेड मनकापुर को 4G, 5G की नई तकनीक के तहत भरपूर कार्यादेश मिल रहे हैं । उसी तरह आईटीआई  लिमिटेड के कर्मियों को नई एम्बूलेंस की सौगात मिली है। नई एम्बूलेंस मिलने से रेफरल किए हुए गम्भीर रूप से बीमार, अशक्त और असहाय मरीजों को गोंडा, लखनऊ जाने की अब और अच्छी सुविधा मिल रही है। दिनांक 12 मई 2022 को आईटीआई लिमिटेड मनकापुर को मिली नई एम्बूलेंस को फूल माला समर्पित कर, नारियल तोड़कर साथ ही पूजा कर आईटीआई लिमिटेड मनकापुर हॉस्पिटल के मुख्य चिकित्साधिकारी यू के विशेन को नई एम्बूलेंस की चाभी आईटीआई लिमिटेड के इकाई प्रमुख अजय कुमार श्रीवास्तव ने सौंपते हुए खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यह उपलब्धि आईटीआई कर्मियों एवं उनके परिवारों के लिए बहुत अच्छी साबित होगी। साथ ही एक नई सुरक्षा वैन की चाभी मानव संसाधन प्रमुख उप प्रबन्धक देव नरायन को भी प्रदान की और इकाई प्रमुख ने कहा कि हमे पूरी उम्मीद है कि आईटीआई मनकापुर का आने वाला भविष्य बहुत ही अच्छा होगा।
इस अवसर पर आईटीआई लिमिटेड के उपमहाप्रबंधक ओमप्रकाश, आलोक कुमार गुप्ता, वित्त प्रमुख रजनीश भटनागर, मानव संसाधन प्रमुख उप प्रबन्धक देव नरायन, विनोद श्रीवास्तव, विजिलेंस प्रमुख शुभाशीष दास, परिवहन विभाग अधिकारी अवधेश सिंह, घनश्याम यादव, आफीसर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष जे के श्रीवास्तव, महामन्त्री नदीम जाफरी, पदाधिकारी, कर्मचारी संघ के मंत्री उमेश चन्द्र, राम दयाल, राकेश कुमार सिंह, दिलीप उपाध्याय, विश्वनाथ, जवाहर यादव, हनुमान तिवारी, अन्य पदाधिकारी एवं सदस्यगण, आर सी मिश्रा, एस टी/एस सी के अध्यक्ष हरिशंकर सिंह, मंत्री राम मिलन, सहायक प्रबन्धक सुरक्षा नीरज श्रीवास्तव, सुरक्षाधिकारी मान सिंह, राजेश सक्सेना, राम लखन वर्मा सहित तमाम वरिष्ठ अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे। अंत मे उपस्थित संस्थान के कर्मियों ने मिष्ठान खाते हुए एक दूसरे को बधाई दी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*